Home | cooperative | जयपुर | सहकारी उपभोक्ता भंडार के उपहार सुपर मार्ट एवं श्री अन्न आऊटलेट का उद्घाटन

सहकारी उपभोक्ता भंडार के उपहार सुपर मार्ट एवं श्री अन्न आऊटलेट का उद्घाटन

सार 

Alwar : पर्यावरण एवं वन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री संजय शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार श्रीअन्न प्रसंस्करण एवं ब्रांडिंग को बढ़ावा देने एवं सहकारी संस्थाओं एवं स्वयं सहायता समूहों की भागीदारी बढ़ाकर रोजगार के अवसर सृजित करने के लिए निरन्तर कर रही सकारात्मक प्रयास 

02 2101

विस्तार 

जयपुर, 7 जून। अलवर जिला स्थित काला कुआं में सहकारी उपभोक्ता भंडार के उपहार सुपर मार्ट एवं श्री अन्न योजना के तहत मोटे अनाजों के आऊटलेट का उद्घाटन पर्यावरण एवं वन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री संजय शर्मा ने शनिवार को किया । उन्होंने कहा कि श्रीअन्न (मिलेट) सदियों से राजस्थान की खाद्य संस्कृति का अभिन्न अंग रहा है। इनमें भरपूर पोषक तत्व होने के कारण ये अच्छे स्वास्थ्य के लिए भी लाभदायक होते हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने श्रीअन्न (मिलेट) को स्वास्थ्य के लिए लाभकारी बताते हुए श्रीअन्न के भोजन में उपयोग पर बल दिया है।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा बजट घोषणा में श्री अन्न (मिलेट) के उत्पाद आमजन को आसानी से उपलब्ध करवाने एवं मोटे अनाजों को प्रचलन में लाने के उद्देश्य से हर जिले के प्रमुख स्थानों को चिन्हित कर मिलेट्स उत्पाद विक्रय केंद्र खोले जाने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार श्रीअन्न प्रसंस्करण एवं ब्रांडिंग को बढ़ावा देने एवं सहकारी संस्थाओं एवं स्वयं सहायता समूहों की भागीदारी बढ़ाकर रोजगार के अवसर सृजित करने के लिए निरन्तर सकारात्मक प्रयास कर रही है। इस दौरान मंत्री श्री शर्मा ने स्वंय श्रीअन्न के कुकीज, श्रीअन्न आटा और पिंक साल्ट खरीद कर श्रीअन्न को पोषक युक्त और स्वास्थवर्धक बताते हुए श्री अन्न को दैनिक आहार में शामिल करने की अपील की। 
Gs0ox2CXIAARNFJ
अलवर सहकारी उपभोक्ता भंडार के प्रबंधक श्री प्रकाश नारायण झा ने बताया कि सुपर मार्ट में अन्न उत्पादों में बाजरा, ज्वार जैसे श्रीअन्न से बने बिस्किट, नमकीन, आटा, टोस्ट, दलिया, लड्डू, चिक्की सहित कई उत्पाद उचित दरों पर उपलब्ध कराए जाएंगे।  साथ ही यहां किराना सामग्री, जनरल आइटम, होजरी, क्रॉकरी और स्टेशनरी सहित कई प्रकार की आवश्यक वस्तुएं भी उपलब्ध रहेंगी। यहां मिलने वाली वस्तुओं पर 5 से 50 प्रतिशत तक की छूटी दी जाएगी। उन्होंने बताया कि सुपर मार्ट का संचालन प्रतिदिन प्रातः 9 बजे से रात 9 बजे तक किया जाएगा।इसके उपरान्त मंत्री श्री शर्मा ने अपने नियमित पौधा लगाने के संकल्प के तहत विवेकानन्द नगर सेक्टर 4 में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!