Home | cooperative | जयपुर | आई.ए.एस श्री हनुमान मल ढाका ने प्रबंध निदेशक, राजफैड का पदभार संभाला

आई.ए.एस श्री हनुमान मल ढाका ने प्रबंध निदेशक, राजफैड का पदभार संभाला

121454 HomePage 66243a1c 607b 4fb5 9b0d 85b5009445bb e1693835364438
जयपुर, 4 सितम्बर। आई.ए.एस. श्री हनुमान मल ढाका ने सोमवार को प्रबंध निदेशक राजफैड के पद का कार्यभार ग्रहण किया। उन्होंने राजफैड अधिकारियों व कर्मचारियों की समीक्षा बैठक के दौरान उन्हें सभी कार्य समय पर सम्पन्न करने हेतु निर्देशित किया।  श्री ढाका ने कहा कि राजफैड सहकारी क्षेत्र की शीर्ष संस्था है। इसके द्वारा गत कई वर्षों से समर्थन मूल्य पर दलहन-तिलहन की खरीद का कार्य राज्य सरकार के निर्देशानुसार किसानों के हित में निरन्तर किया जा रहा है। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से समर्पित भाव तथा पूरी कर्तव्य निष्ठा के साथ इस कार्य को आगे बढ़ाने के लिए कहा, ताकि अधिकाधिक किसानों को प्रदेश एवं केन्द्र सरकार की सरकार की समर्थन मूल्य योजना का लाभ पहुंचाया जा सके।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!