Home | जयपुर | सीधी भर्ती से हाईकोर्ट भरेगा सिस्टम असिस्टेन्ट के 230 रिक्त पद

सीधी भर्ती से हाईकोर्ट भरेगा सिस्टम असिस्टेन्ट के 230 रिक्त पद

02 1048
File Photo

जयपुर, 19 जनवरी। राजस्थान उच्च न्यायालय, जोधपुर ने राजस्थान उच्च न्यायालय कर्मचारी सेवा नियम, 2002 के अंतर्गत सिस्टम असिस्टेन्ट के 230 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती हेतु ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित किये हैं। ऑनलाईन आवेदन करने की अंतिम तिथि 3 फरवरी, 2024 को सायं 5 बजे तक तथा परीक्षा शुल्क जमा कराने की समय सीमा 4 फरवरी, 2024 को सायं 5 बजे तक रहेगी।
चयनित अभ्यर्थी नियमानुसार दो वर्ष की अवधि तक 18,500 रूपये प्रतिमाह पारिश्रमिक पर परिवीक्षाधीन प्रशिक्षणार्थी के रूप में रहेंगे। परिवीक्षा काल सफलतापूर्वक पूर्ण करने पर उन्हें नियमानुसार पे-मैट्रिक्स लेवल संख्या स्-8 के अनुसार पे-स्केल 26,300-83500 रूपये देय होगा।
आवेदक दिशा-निर्देशों के लिए राजस्थान उच्च न्यायालय की वेबवाईट http://www.hcraj.nic.in का अवलोकन करेें। सामान्य श्रेणी के 85, आर्थिक पिछड़ा वर्ग के 23, एससी के 36, एसटी के 27, ओबीसी के 48 एवं मोस्ट बेकवर्ड क्लास के लिए 11 पद आरक्षित हैं।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!