Home | cooperative | राज्य | सहकारी समिति की साधारण सभा 2 को

सहकारी समिति की साधारण सभा 2 को

02 1095
File Photo – गोविन्दला गांव स्थित महादेव जी मंदिर

जालोर | डिजिटल डेस्क | 1 अक्टूबर | जिले की सेलड़ी ग्राम सेवा सहकारी समिति की वार्षिक साधारण सभा सोमवार 2 अक्टूबर को होगी । मुख्य कार्यकारी व्यवस्थापक तेजसिंह राजपुरोहित ने बताया कि समिति कार्यक्षेत्र के गोविन्दला गांव स्थित महादेव जी मंदिर परिसर में वार्षिक साधारण सभा का आयोजन सुबह 11 बजे होगा । बैठक में गत आमसभा का अनुमोदन होगा । वर्ष 2022-23 में किए गए व्यय की पुष्टि करना व वर्ष 2023-24 के लिए अनुमानित आय-व्यय बजट अनुमोदन किया जाएगा । इसके साथ ही, वर्ष 2022-23 की ऑडिट रिपोर्ट समिति के प्रत्येक बिन्दुओं की आक्षेप पुर्ति पर विचार एवं ऑडिट रिपोर्ट का निस्तारण करने समेत अन्य मुद्दो पर चर्चा कर प्रस्ताव लिए जाएंगे ।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!