Home | cooperative | राज्य | राजस्थान सहकारी कर्मचारी संघ के कार्य. प्रदेश अध्यक्ष श्री राजावत का हुआ अभिनंदन

राजस्थान सहकारी कर्मचारी संघ के कार्य. प्रदेश अध्यक्ष श्री राजावत का हुआ अभिनंदन

WhatsApp Image 2022 05 07 at 2.00.04 PM 300x225
राजस्थान सहकारी कर्मचारी संघ के कार्य. प्रदेश अध्यक्ष का हुआ अभिनंदन

जालोर । डिजिटल डेस्क । 7 मई । जिले के सायला में शनिवार को राजस्थान सहकारी कर्मचारी संघ ब्लॉक इकाई – सायला की बैठक हुई। इसमें कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष हनुमानसिंह राजावत का अभिनंदन किया गया । अभिनंदन समारोह में मौजूद ब्लॉक इकाई के पैक्स कर्मियों को संबोधित करते हुए श्री राजावत ने कहा कि जिला संगठन की मजबूती पर विचार विमर्श करने के, साथ ही सहकारी समितियों में व्याप्त समस्याओं के समाधान पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि सायला शाखा की तरह आने वाले समय में जिले सहित प्रदेश का दौरा कर पैक्स – लेम्पस कर्मियों की समस्याओं से रुबरु होने के पश्चात अतिशीघ्र ही समस्या समाधान के लिए संगठन के माध्यम से पैरवी की जाएगी । इस दौरान श्री राजावत ने स्क्रीनिंग से वंचित सहकार कर्मियों की विस्तृत जानकारी ली । तत्पश्चात सायला ब्लॉक इकाई के अध्यक्ष माधोसिंह देवड़ा ने राजावत को आश्वस्त किया कि सायला शाखा तन मन धन से जिला संगठन के सहयोग के लिए हमेशा तत्पर हैं ।

02 502 300x200इस मौके पर माधोसिंह देवड़ा ऐलाना, हरतींगाराम देवासी सायला , मांगीलाल मेघवाल थलवाड, जामताराम मेघवाल चौराऊ, ओमकारसिंह केशवना, छगनलाल जीनगर मांडवला, दूर्गा राम देवासी बाकरा, त्रिलोकचंद आलासन, सोहनसिंह ऐलाना, सुरेश राजपूरोहित रेवतड़ा, मधुसुदन शर्मा उम्मेदाबाद समेत पैक्स कर्मि मौजूद थे।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!