Home | cooperative | जयपुर | सहकार भवन स्थित उपहार स्टोर पर मिलेगी ताजी सब्जियां और फल

सहकार भवन स्थित उपहार स्टोर पर मिलेगी ताजी सब्जियां और फल

सार

Jaipur News : कॉनफैड ने ग्रीन इनीशियेटिव के तहत सहकार भवन स्थित अपने उपहार स्टोर से शुक्रवार को सब्जियों और फलों की बिक्री प्रारम्भ की 

02 1740 e1729258280889
उपहार स्टोर का शुभारम्भ करते हुए शासन सचिव एवं रजिस्ट्रार, सहकारिता विभाग श्रीमती मंजू राजपाल

विस्तार

जयपुर, 18 अक्टूबर। राजस्थान राज्य सहकारी उपभोक्ता संघ (कॉनफैड) ने ग्रीन इनीशियेटिव के तहत सहकार भवन स्थित अपने उपहार स्टोर से शुक्रवार को सब्जियों और फलों की बिक्री प्रारम्भ की गई। उपहार स्टोर पर चौमूं के मीठे पानी की ताजी सब्जियां और सीजनल फल की पूरी वैरायटी उपलब्ध कराई गई है ताकि एक ही छत के नीचे परिवार की जरूरत पूरी हो सके।
स्टोर का शुभारम्भ करते हुए शासन सचिव एवं रजिस्ट्रार, सहकारिता विभाग श्रीमती मंजू राजपाल ने कहा कि कॉनफैड का यह ग्रीन इनीशियेटिव आमजन के स्वास्थ्य की बेहतरी के लिये किया गया नवाचार है। इस स्टोर पर सीजनल फलों तथा चौमूं क्षेत्र में मीठे पानी से उपजाई ताजी सब्जियां प्रतिस्पर्धी दरों पर उपलब्ध कराई जायेंगी। उन्होंने कहा कि यह प्रयोग सफल होने पर उपहार के अन्य स्टोर पर भी सब्जियां उपलब्ध कराने की योजना है।
02 1739 e1729258259842
कॉनफैड ने ग्रीन इनीशियेटिव के तहत सहकार भवन स्थित अपने उपहार स्टोर का किया शुभारम्भ
श्रीमती राजपाल ने कहा कि सहकारिता एक सबके लिये सब एक के लिये के मूल मंत्र को अपनाते हुए कार्य करती है और इसी ध्येय वाक्य को ध्यान में रखते हुए हम नवाचारों को अपना रहे हैं। इस अवसर पर कॉनफैड की प्रबंध संचालक श्रीमती शिल्पी पाण्डे, महाप्रबंधक श्री अनिल कुमार, श्री राजेन्द्र सिंह सहित विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!