Home | cooperative | जयपुर | राजस्थान सहकारिता सेवा में नई नियुक्तियाँ : 46 सहायक रजिस्ट्रार और 175 निरीक्षक ग्रेड-II का चयन

राजस्थान सहकारिता सेवा में नई नियुक्तियाँ : 46 सहायक रजिस्ट्रार और 175 निरीक्षक ग्रेड-II का चयन

सार 

Jaipur : सहकारिता विभाग ने RPSC RAS/RTS Exam 2023 में सफल 46 अभ्यर्थियों को सहायक रजिस्ट्रार और 175 अभ्यर्थियों को सहकारिता निरीक्षक ग्रेड-II नियुक्त किया है। इन्हें 23 मार्च तक RICEM, जयपुर में रिपोर्ट करना होगा और दो वर्ष का प्रशिक्षण लेना होगा।

02 1403 e1709454234395
File Photo

विस्तार 

जयपुर, 19 मार्च 2026 । राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) द्वारा आयोजित राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवा (संयुक्त प्रतियोगी) परीक्षा, 2023 के परिणामों के आधार पर, विभाग ने 46 सफल अभ्यर्थियों को सहायक रजिस्ट्रार (AR) के पद पर और 175 सफल अभ्यर्थियों को सहकारिता निरीक्षक ग्रेड-II के पद पर नियुक्त किया है । यह नियुक्तियाँ राजस्थान सहकारी सेवा नियम, 1954 और राजस्थान सहकारिता अधीनस्थ सेवा नियम, 1955 के तहत की गई हैं । नवनियुक्त अधिकारियों को दो वर्ष की अवधि के लिए परिवीक्षाधीन प्रशिक्षणार्थी (Probationer Trainee) के रूप में नियुक्त किया गया है । अब 23 मार्च 2026 को प्रातः 09ः30 बजे तक सभी नवनियुक्त सहायक रजिस्ट्रारों और सहकारिता निरीक्षक ग्रेड-II को राजस्थान सहकारी शिक्षा एवं प्रबंध संस्थान (RICEM), झालाना डूंगरी, जयपुर में अपनी उपस्थिति दर्ज करानी होगी । प्रशिक्षण के दौरान सभी प्रशिक्षुओं के लिए संस्थान के छात्रावास में रहना अनिवार्य होगा, जिसकी सुविधा 23 मार्च की दोपहर से उपलब्ध होगी ।

‘सहकार से समृद्धि’ का संकल्प होगा साकार – आमेरा

02 1520 e1729943959738
सहकार नेता सूरजभान सिंह आमेरा

सहकार नेता सूरजभान सिंह आमेरा ने सहकारिता विभाग के नवनियुक्त 46 सहायक रजिस्ट्रार और 175 निरीक्षकों का सहकारिता आंदोलन में स्वागत किया है। उन्होंने नवनियोजित अधिकारियों को उनके उज्ज्वल भविष्य की बधाई और शुभकामनाएँ प्रेषित कीं। आमेरा ने विश्वास जताया कि इन योग्य अधिकारियों की नियुक्ति से प्रदेश की सहकारी संस्थाओं में पारदर्शी और कुशल कार्य संस्कृति विकसित होगी। इससे सहकारी आंदोलन मजबूत बनेगा और जमीनी स्तर पर ‘सहकार से समृद्धि’ का संकल्प साकार होगा।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!