Home | cooperative | राज्य | बहुउद्देशीय सहकारी समिति का हुआ गठन

बहुउद्देशीय सहकारी समिति का हुआ गठन

02 1109
Formation of multipurpose cooperative society

जालोर । डिजिटल डेस्क | 5 अक्टूबर | जिले की पावली ग्राम पंचायत में बहुउद्देशीय ग्राम सेवा सहकारी समिति को गठन को लेकर आमसभा आयोजित की गई। इस दौरान पावली पंचायत के अंतर्गत आने वाले गांव मणधर, पावली, पहाड़पुरा से ग्रामीण शामिल हुए।

सहकारिता निरीक्षक जमना मेघवाल और सीसीबी जसंवतपुरा शाखा के ऋण पर्यवेक्षक नीतिराजसिंह भाटी ने उपस्थित सदस्यों को सहकारिता विभाग और सहकारी समिति से जुड़ी जानकारी साझा की । इसके साथ ही, समिति में रतनाराम को अध्यक्ष व वीरमदेव को उपाध्यक्ष चुना गया ।

वही, कार्यकारिणी सदस्य के तौर पर पूराराम, लक्ष्मी देवी, श्रवण सिंह, रमेश सिंह, जमना देवी, डूंगराराम, जितेंद्र कुमार, भंवर सिंह, पुष्पा देवी व संगीता चौधरी चुने गए। कार्यक्रम में पावली सरपंच करताराम, ग्राम विकास अधिकारी सुंदरलाल, गीगाराम, समाजसेवी उदाराम, राजेंद्र सिंह, छोटू सिंह, परबतसिंह, दशरथसिंह, संदीपसिंह, चतराराम और ग्रामीणों की उपस्थिति में आमसभा संपन्न हुई।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!