Home | जयपुर | सहकार समृद्धि फाउंडेशन की पहली बैठक 16 को: समाज सेवा की नई राह पर बढ़ेगा कदम

सहकार समृद्धि फाउंडेशन की पहली बैठक 16 को: समाज सेवा की नई राह पर बढ़ेगा कदम

सार

सहकार समृद्धि फाउंडेशन की प्रथम संस्थापक बैठक 16 जुलाई को जयपुर में होगी। बैठक में सभी 18 सदस्य शिक्षा, महिला सशक्तीकरण व ग्रामीण विकास सहित अन्य सामाजिक उद्देश्यों हेतु भावी कार्ययोजना तैयार करेंगे।

विस्तार

IMG 20260712 WA0009

​जयपुर।|ङिजीटल ङेस्क 12 जुलाई |‘सहकार समृद्धि फाउंडेशन’ के गठन की वैधानिक औपचारिकताएं पूरी होने के बाद अब संस्था ने अपने सेवा कार्यों की दिशा तय करने के लिए कमर कस ली है। फाउंडेशन की प्रथम संस्थापक बैठक का आयोजन 16 जुलाई (गुरुवार) को दोपहर 2:30 बजे से सायं 5:30 बजे तक सिंधी कैंप स्थित रूबी होटल में किया जाएगा संस्थापक सदस्य देवेंद्र कुमार सैदावत ने बताया कि फाउंडेशन का ध्येय ‘सहकार से समृद्धि की ओर’ है। यह संस्था केवल सहकारिता तक सीमित न रहकर शिक्षा, कौशल विकास, महिला सशक्तिकरण, पर्यावरण संरक्षण, ग्रामीण विकास और रोजगार सृजन जैसे जनकल्याणकारी क्षेत्रों में सक्रिय भूमिका निभाएगी बैठक में फाउंडेशन के सभी 18 संस्थापक सदस्यों को अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने का आग्रह किया गया है। इस महत्वपूर्ण बैठक में संस्था की आगामी कार्ययोजना तैयार करने के साथ ही भविष्य के लक्ष्यों को धरातल पर उतारने हेतु ठोस रणनीतियों पर विस्तृत चर्चा की जाएगी। फाउंडेशन के पदाधिकारियों का मानना है कि यह बैठक समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने की दिशा में एक सशक्त माध्यम साबित होगी।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!