Home | cooperative | उदयपुर संभाग | शून्य प्रतिशत लाभ के लिए किसान 31 अगस्त से पहले जमा कराए बकाया रबी ऋण राशि

शून्य प्रतिशत लाभ के लिए किसान 31 अगस्त से पहले जमा कराए बकाया रबी ऋण राशि

02 1611 e1724854684391
File Photo

डूंगरपुर, 28 अगस्त। राज्य सरकार द्वारा किसानों को सहकारी बैंकों के माध्यम से रबी 2023-24 के लिए वितरित अल्पकालीन फसली ऋण की अदायगी की पूर्व में निर्धारित तिथि 30 जून 2024 को दो माह बढ़ाकर 31 अगस्त 2024 अथवा ऋण लेने की तिथि 12 माह जो भी पहले बढ़ाई गई हैं। प्रबंधक निदेशक नाना लाल चावला ने बताया कि जिले में कतिपय लेम्प्स व्यवस्थापकों द्वारा कार्य बहिष्कार करने से वसूली से शेष रहे किसान ऋण की राशि संबंधित लेम्पस में जमा नहीं होने की स्थिति में अंतिम तिथि 31 अगस्त तक दी डूंगरपुर सेन्ट्रल को-ऑपरेटिव बैंक की संबंधित शाखा में बकाया ऋण राशि जमा कराकर राज्य सरकार की अल्पकालीन फसली ऋण अन्तर्गत शून्य प्रतिशत ब्याज योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए सहकारी बैंक की निकटतम शाखा में सम्पर्क करें।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!