Home | cooperative | सांचौर | सुअरों के आतंक से परेशान किसान

सुअरों के आतंक से परेशान किसान

Sus scrofa cristatus
Demo Photo

सांचौर । डिजिटल डेस्क I 20 अगस्त I बारिश के बाद खेत-खलिहान में खड़ी फसलों को सुअरों के झुंड बर्बाद कर रहे हैं। जिले की चितलवाना तहसील के नहरी क्षेत्र परावा गांव में किसानों की फसलों में सुअरों द्वारा भारी नुकसान पहुंचाया जा रहा है। इससे किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। सुअरों के झुंड देर रात खेतों में पहुंचकर फसल बर्बाद कर देते हैं। नहरी क्षेत्र के अधिकांश किसानों ने बाजरे के साथ-साथ मूंग, मोठ, ग्वार व मूंगफली की फसल उगाई हुई है। सुअरों द्वारा किए जाने वाले नुकसान से बचने के लिए खेत के आसपास बाड़बंदी होने के बावजुद भी किसान रातभर फसल की रखवाली करने को विवश हैं। नहरी क्षेत्र परावा के किसानों ने बताया कि पिछले 15 दिनों से सूअर खेत में खड़ी फसलों को भारी नुकसान पहुंचा रहे हैं। किसानों ने बताया कि विभागीय अधिकारियों को आवारा सुअर पकड़ने के लिए अवगत करवाने के बावजुद अधिकारियों द्वारा कोई कार्यवाही नहीं होने से किसानों में भारी आक्रोश है।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!