Home | कोटा संभाग | कर्मचारी समृद्धि ऋण योजना लागू

कर्मचारी समृद्धि ऋण योजना लागू

02 1757

बारां, 07 नवम्बर। केंद्रीय सहकारी बैंक बारां के कार्यक्षेत्र अर्थात बारां जिले में निवास करने वाले सरकारी, अर्द्ध सरकारी एवं बैंक कर्मचारियों की भौतिक आवश्यकताओं, व्यवसाय वृद्धि, बच्चों की शिक्षा, शादी, सामाजिक उत्सव एवं अन्य दायित्वों के निर्वहन में सक्षमता बनाए रखने हेतु बैंक द्वारा कर्मचारी समृद्धि ऋण योजना लागू की गई है। इस बारे में जानकारी देते हुए प्रबन्ध निदेशक सौमित्र कुमार मंगल ने बताया कि योजनान्तर्गत राज्य सरकार, भारत सरकार के गजेटेड अधिकारियों का अधिकतम राशि रुपये 10 लाख, नॉन गजेटेड एवं अन्य पात्रता धारकों को अधिकतम 5 लाख तक का ऋण पुनर्भुगतान क्षमता के आधार पर स्वीकृत किया जा सकेगा। कर्मचारी समृद्धि ऋण योजनान्तर्गत ऋण 11 प्रतिशत की ब्याज दर पर उपलब्ध करवाया जाएगा। इच्छुक अधिकारी, कर्मचारी बैंक की निकटतम शाखा में सम्पर्क कर ऋण योजना का लाभ प्राप्त करें।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!