Home | cooperative | राज्य | सहकारी कर्मचारी संघ चितलवाना ब्लॉक के चुनाव संपन्न, विश्नोई अध्यक्ष बने

सहकारी कर्मचारी संघ चितलवाना ब्लॉक के चुनाव संपन्न, विश्नोई अध्यक्ष बने

02 782
चितलवाना. नवीन पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए।

जालोर । डिजिटल डेस्क I 10 जनवरी I राजस्थान सहकारी कर्मचारी संघ जिला इकाई जालोर के ब्लॉक चितलवाना (Block Chitalwana of Rajasthan Cooperative Employees Union District Unit Jalore) के चुनाव मंगलवार को केन्द्रीय सहकारी बैंक शाखा चितलवाना (Central Cooperative Bank Branch Chitlwana) के सभागार में चुनाव पर्यवेक्षक लक्ष्मणराम एवं चुनाव प्रभारी हनुमानसिंह जाट के देखरेख में हुए। इसमें चितलवाना ब्लॉक अध्यक्ष पद पर करनाराम विश्नोई, उपाध्यक्ष देराजराम चौधरी, महामंत्री दीपक कुमार जोशी, कोषाध्यक्ष कनीदास संत, के साथ ही ब्लॉक कार्यकारिणी सदस्य के तौर पर श्रवण कुमार विश्नोई, पताराम मेघवाल, देवाराम माली, सवाईसिंह राजपुत, पीरसिंह राजपुत, तगाराम जाट, हेमाराम विश्नोई का निर्विरोध निर्वाचन किया गया।

02 781चुनाव प्रक्रिया के आरंभ में चुनाव पर्यवेक्षकों द्वारा निर्वाचन के विधान की जानकारी दी गई। जिला कार्यकारिणी के जिला महासचिव हनुमानसिंह जाट एवं जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मणराम पुरोहित, जिला कार्यकारिणी सदस्य पोकराराम विश्नोई द्वारा नवगठित कार्यकारिणी को शुभकामना दी गई।

02 780ज्ञातव्य है कि राजस्थान सहकारी कर्मचारी संघ के चुनाव हर 3 वर्ष के अंतराल बाद सम्पन्न कराए जाते हैं। इस दौरान डूंगरी व्यवस्थापक लिखमाराम चौधरी, दुठवा व्यवस्थापक भोमाराम विश्नोई, हाडेचा सहा. व्यवस्थापक उत्तम कुमार, आदि मौजूद थे ।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!