Home | cooperative | राज्य | सवाई माधोपुर सहकारी भूमि विकास बैंक के प्रतिनिधि साधारण निकाय के सदस्यों के निर्वाचन मतदान 20 जून को

सवाई माधोपुर सहकारी भूमि विकास बैंक के प्रतिनिधि साधारण निकाय के सदस्यों के निर्वाचन मतदान 20 जून को

02 971
File Photo

सवाई माधोपुर, 7 जून। राज्य सहकारी निर्वाचन प्राधिकारी, राजस्थान राज्य सहकारी निर्वाचन प्राधिकरण के निर्देशानुसार सवाई माधोपुर सहकारी भूमि विकास बैंक लिमिटेड सवाई माधोपुर के प्रतिनिधि साधारण निकाय के सदस्यों के निर्वाचन के लिए 20 जून को प्रातः 9 बजे से सांय 5 बजे तक जिले के विभिन्न स्थानों पर मतदान करवाया जाएगा।
सवाई माधोपुर सहकारी भूमि विकास बैंक के निर्वाचन अधिकारी हरप्रीत कौर ने बताया कि अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 12 जून, 2023 को नाम निर्देशन पत्रों की प्राप्ति 13 जून को, उम्मीदवारों के नाम की वापसी 14 जून को तथा मतगणना 21 जून, 2023 को करवाई जाएगी। चुनी हुई प्रतिनिधि साधारण निकाय से संचालक मण्डल के निर्वाचन 22 जून से संचालक मण्डल से निर्वाचन की प्रक्रिया 22 जून से 6 जुलाई, 2023 के मध्य सम्पादित की जाएगी।
उन्होंने बताया कि निर्वाचन का विस्तृत नोटिस तथा प्रस्तावित मतदाता सूची का प्रकाशन सवाई माधोपुर सहकारी भूमि विकास बैंक लिमिटेड सवाई माधोपुर के नोटिस बोर्ड पर तथा केन्द्रीय सहकारी बैंक एवं बैंक की सभी शाखाओं व जिले की सभी क्रय विक्रय सहकारी समितियों के नोटिस बोर्ड पर कर दिया गया है।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!