Home | cooperative | जालोर | आहोर केवीएसएस में 6 फरवरी को होगा पदाधिकारियों का चुनाव

आहोर केवीएसएस में 6 फरवरी को होगा पदाधिकारियों का चुनाव

02 943
File Photo

जालोर । डिजिटल डेस्क | 4 फरवरी | जिले की आहोर क्रय-विक्रय सहकारी समिति (KVSS) में संचालक बोर्ड के पदाधिकारियों के निर्वाचन की प्रक्रिया राजस्थान राज्य सहकारी निर्वाचन प्राधिकरण (Rajasthan State Cooperative Election Authority) ने चुनाव कार्यक्रम जारी कर शुरु कर दी है। इसके लिए उप रजिस्ट्रार सहकारी समितियां जालोर कार्यालय के कार्यकारी निरीक्षक श्रवण कुमार प्रजापत को निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया है। जिले में राजस्थान राज्य सहकारी निर्वाचन प्राधिकरण के आदेश के बाद आहोर केवीएसएस के निर्वाचन हेतु शेष पदाधिकारियों की मतगणना संपन्न होंगी। वही, इस प्रक्रिया के लिए जारी आदेश के मुताबिक, निर्वाचन नोटिस का प्रकाशन 31 जनवरी को करने का हवाला जारी आदेश में दिया गया है। वही, मतगणना 6 फरवरी को प्रातः 10 बजे से 11 बजे तक चलेगी तत्पश्चात परिणाम की घोषणा की जाएगी ।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!