Home | cooperative | जालोर | जिले की 5 सहकारी समितियों को E-PACS ONLY घोषणा पत्र जारी

जिले की 5 सहकारी समितियों को E-PACS ONLY घोषणा पत्र जारी

सार 

Jalore : जिले की बिबलसर, कुका, राजीवनगर, भादरूणा, मोदरा पैक्स को किया E-PACS ONLY घोषित, अब इन पैक्स में दैनिक क्रियाकलाप नाबार्ड द्वारा बनाए गए साफ्टवेयर के माध्यम से किए जाएंगे संपादित

WhatsApp Image 2025 08 19 at 13.26.24 245ee6ff

विस्तार 

जालोर । डिजिटल डेस्क | 14 सितम्बर | जिले की पांच ग्राम सेवा सहकारी समितियों में केंद्र सरकार की पैक्स कंप्यूटराइजेशन योजना में E-PACS ONLY घोषित करने का कार्य पूर्ण हो गया हैं । इस संबंध में सुनील वीरभान उप रजिस्ट्रार सहकारी समितियां जालोर ने जिले की बिबलसर, कुका, राजीवनगर, भादरूणा, मोदरा ग्राम सेवा सहकारी समिति को E-PACS ONLY घोषित कर घोषणा पत्र जारी किए हैं । जिसके मुताबिक इन पैक्स में सभी लेन-देन, पुस्तकें रजिस्टर, वित्तीय विवरण का रखरखाव E-PACS साफ्टवेयर पर डिजिटल रुप से करना होगा । इसके अलावा वार्षिक ऑडिट भी प्रत्येक वर्ष ई-पैक्स साफ्टवेयर में निर्दिष्ट ऑडिट मॉडयूल के अनुसार लेखा परीक्षकों द्वारा राज्य सरकार द्वारा प्रदान किए जाने वाले आवंटन के अनुसार करनी होगी ।

modran nad kukar1

गौरतलब हैं कि पैक्स कंप्यूटराइजेशन योजना से पैक्स के कार्यों को सुगम और पारदर्शी बनाना संभव हुआ है। इससे सभी पैक्सों में रिकॉर्ड को सहेजने में काफी सुविधा हुई है। साथ ही पैक्स के डाटा प्रबंधन में भी काफी आसानी हुई है। इसके अलावा, कम्प्यूटरीकरण के माध्यम से पैक्स अन्य सहकारी समितियों और सहकारी विभाग से आसानी से जुड़ पाए हैं। इससे वित्तीय समावेशन को भी बढ़ावा मिला है।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!