Home | cooperative | उदयपुर संभाग | 3 मई को सहकार भवन उदयपुर में आयोजित होगी सोसायटी कर्मचारी यूनियन की संभाग स्तरीय बैठक

3 मई को सहकार भवन उदयपुर में आयोजित होगी सोसायटी कर्मचारी यूनियन की संभाग स्तरीय बैठक

सार 

Udaipur : राजस्थान बहुउद्देशीय सहकारी सोसायटी कर्मचारी यूनियन (RMCSEU) जयपुर की संभाग स्तरीय बैठक का आयोजन 3 मई को उदयपुर स्थित सहकार भवन में होगा, जिसमें विभिन्न मुद्दो पर चर्चा के उपरांत ठोस रणनीति बनाने पर होगी विस्तृत चर्चा

02 976
File Photo

विस्तार 

उदयपुर । डिजिटल डेस्क | 1 मई | संभाग में संचालित ग्राम सेवा सहकारी समितियों (Pacs-Lamps) में कार्यरत कर्मचारियों के संगठन राजस्थान बहुउद्देशीय सहकारी सोसायटी कर्मचारी यूनियन (RMCSEU) की संभाग स्तरीय बैठक 3 मई को उदयपुर स्थित सहकार भवन में आयोजित की जाएगी, इसमें चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़, उदयपुर, राजसमंद, बांसवाड़ा, डूंगरपुर एवं सलुम्बर जिला कार्यकारिणी पदाधिकारी सहितजिला इकाइयों के जिला अध्यक्षों तथा समस्त ग्राम सेवा सहकारी समितियों के कर्मचारियों को भाग लेने का आह्वान किया हैं, उक्त आयोजित होने वाली मीटिंग के लिए जारी एजेंडा अनुसार, जिला व संभाग स्तर पर यूनियन की मजबूती एवं कॉमन कैडर, नियमितीकरण (स्क्रीनिंग), एरियर ब्याज सहित पैक्स कम्प्यूटरीकरण में आ रही समस्या पर विस्तृत चर्चा की जाएगी । वही, यूनियन संयोजक एवं प्रदेश प्रवक्ता हेमन्त कुमार व्यास ने बताया कि मीटिंग के दौरान प्रदेश के सहकारी समितियों की वर्तमान स्थिति एवं समस्याओं पर विचार कर राज्य सरकार से उनकी समस्यओं के निस्तारण के लिए ठोस रणनीति बनाने के साथ उदयपुर और बांसवाड़ा में वर्ष 2022 में स्क्रीनिंग नहीं होने के प्रकरण में पात्र कर्मचारियों के नियमितिकरण की मांग के अलावा बैंक द्वारा समितियों से वसूले जाने वाले ब्याज पर विस्तृत चर्चा होगी ।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!