Home | cooperative | कोटा संभाग | केन्द्रीय सहकारी बैंक की जिला स्तरीय तकनीकी समिति की बैठक सम्पन्न

केन्द्रीय सहकारी बैंक की जिला स्तरीय तकनीकी समिति की बैठक सम्पन्न

02 777
District level technical committee meeting of Central Cooperative Bank concluded

झालावाड़ 09 जनवरी। केन्द्रीय सहकारी बैंक की वर्ष 2023-24 के लिए जिला स्तरीय तकनीकी समिति की बैठक सोमवार को जिला कलक्टर डॉ. भारती दीक्षित की अध्यक्षता में मिनी सचिवालय के सभागार में आयोजित की गई।
बैठक में जिला कलक्टर के निर्देशन में फसली ऋण, पशुपालन, मत्स्य पालन, लाख, शहतूत की खेती और रेशम कीट व मधुमक्खी पालन के लिए ऋण मापदण्ड निर्धारण पर चर्चा की गई। इस दौरान डीडीएम नाबार्ड द्वारा अवगत कराया गया है कि राज्य में लाख की खेती, शहतूत की खेती, रेशम कीट और मधुमक्खी पालन जैसी गतिविधियों के लिये जिला स्तरीय तकनीकी समिति द्वारा पृथक से वित्तमान निर्धारित कर वर्ष 2023-24 के लिये संशोधित ऋण मापदण्ड निर्धारित किए जाएंगे।
बैठक में जानकारी दी गई कि वर्तमान में लागू फसली ऋण मापदण्ड एवं पशुपालन, मत्स्य पालन हेतु कार्यशील पूंजी हेतु निर्धारित मापदण्ड के साथ कृषि विभाग एवं पशुपालन और मत्स्य व्यवसायी किसानों की कार्यशील पूंजी आवश्कताओं की पूर्ति के लिये लागत का चार्ट लगाया है। इसमें समान जलवायु वाले जिले यथा कोटा, बूंदी व बारां में प्रचलित ऋण मापदण्डों का तुलनात्मक विवरण व राज्य औसत निर्धारित मापदण्ड भी अंकित किया गया है।
बैठक में सीसीबी प्रबंधक निदेशक गुलाब चन्द मीना, अग्रणी बैंक अधिकारी ओमकार बुनकर, डीडीएम नाबार्ड वासुदेव मीना सहित विभिन्न बैंक शाखाओं के प्रबंधक, सहकारी समितियों के अध्यक्ष उपस्थित रहे।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!