Home | cooperative | राज्य | जिला कलक्टर ने लेटा कोविड सेंटर का निरीक्षण किया

जिला कलक्टर ने लेटा कोविड सेंटर का निरीक्षण किया

जालोर 20 मई। जिला कलक्टर नम्रणा वृष्णि ने बुधवार देर शाम लेटा कोविड सेंटर का निरीक्षण किया। उन्होंने कोविड सेंटर की व्यवस्थाएें  जांची व कोविड सेंटर में भर्ती मरीजों की जानकारी ली।जिला कलक्टर ने कोविड सेंटर के विभिन्न वार्डों का भ्रमण कर सफाई व्यवस्था, ऑक्सीजन की उपलब्धता, दवाओं का स्टॉक तथा अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी लेकर आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए। उन्होंने मरीजों को दिए जाने वाले पौष्टिक गुणवत्तापूर्ण भोजन, भामाशाह के सहयोग से दिए जाने वाले हल्दी दूध तथा आयुर्वेद विभाग द्वारा काढ़ा वितरण पर संतोष व्यक्त करते हुए मेडिकल टीम की हौसला अफजाई की। उन्होंने कोविड केन्द्र से डिस्चार्ज मरीजों को शुभकामनाऐं दी। इस अवसर पर जालोर उपखण्ड अधिकारी चम्पालाल जीनगर सहित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!