Home | cooperative | राज्य | जिला कलक्टर ने गिरदावरी व क्रॉप कटिंग के संबंध में अधिकारियो को दिए निर्देश

जिला कलक्टर ने गिरदावरी व क्रॉप कटिंग के संबंध में अधिकारियो को दिए निर्देश

342198704 721964936327048 6270317950955813561 n
File Photo – जिला कलक्टर निशान्त जैन

जालोर 22 सितम्बर। जिला कलक्टर निशान्त जैन ने राजस्व विभाग एवं कृषि विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर समन्वय के साथ कार्य करते हुए फसल खराबे के संबंध में गिरदावरी तथा क्रॉप कटिंग प्रयोग करने के लिए निर्देशित किया।
जिला कलक्टर ने किसानों द्वारा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत फसल खराबे पर व्यक्तिगत दावा प्रस्तुत करने के संबंध में व्यापक प्रचार-प्रसार करने के साथ ही संवेदनशीलता के साथ किसानों की हर समस्या को सुनकर पात्र किसानों को बीमा क्लेम दिलवाने की बात कही। 
जिला कलक्टर निशान्त जैन के निर्देशानुसार जिले के तहसीलदारों एवं कृषि विभाग के अधिकारियों द्वारा भू-अभिलेख निरीक्षक, पटवारी व कृषि पर्यवेक्षक की बैठक आयोजित कर जिले में गिरदावरी तथा क्रॉप कटिंग प्रयोग का कार्य समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने के संबंध में चर्चा की गई।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!