Home | cooperative | जयपुर | जिला कलेक्टर को बांसवाड़ा दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ में लगाया प्रशासक

जिला कलेक्टर को बांसवाड़ा दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ में लगाया प्रशासक

सार 

Jaipur : सहकारिता विभाग पंजीयक (Registrar) ने राजस्थान सहकारी सोसाइटी अधिनियम, 2001 की धारा 30(1)(ख) के तहत बांसवाड़ा दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ में जिला कलेक्टर को प्रशासक लगाने की अनुंशसा की

banswaradairy1
File Photo

विस्तार 

जयपुर । डिजिटल डेस्क | 16 दिसम्बर | प्रदेश के बांसवाड़ा जिला स्थित दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड बांसवाड़ा के संचालक मंडल को भंग कर प्रशासक नियुक्त किया गया है। इसके लिए सहकारिता विभाग पंजीयक (Registrar) श्रीमती मंजू राजपाल ने प्रशासक नियुक्ति की अनुशंसा का आदेश मंगलवार को जारी किया है । जिसके अनुसार, बांसवाड़ा दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड बांसवाड़ा संघ के चुनाव 9 अप्रैल 2021 को संपन्न हुए । जिसमें 9 सदस्य निर्वाचित हुए । जबकि इनमें से एक संचालक सदस्य द्वारा त्यागपत्र दिया गया तथा संचालक मंडल में प्रतिनिधित्व करने वाली 7 दुग्ध समितियों में प्रशासक नियुक्त होने के चलते अब बांसवाड़ा दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ में 5 सदस्य ही रह गए है । जिसके कारण संचालक बोर्ड का कोरम पूर्ण नहीं हो पा रहा है । अब सहकारिता विभाग पंजीयक (Registrar) ने बासंवाड़ा जिला कलेक्टर को संघ की समिति का निर्वाचन होने तक के लिए प्रशासक नियुक्त किया हैं । साथ ही, प्रशासक का पदभार तत्काल प्रभाव से ग्रहण कर शीघ्रताशीघ्र संघ की समिति का निर्वाचन करवाने के लिए निर्देशित भी किया है ।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!