Home | cooperative | जोधपुर | पैक्स कंप्यूटराइजेशन की प्रक्रिया पूर्ण होने के बावजूद शुरू नहीं हो पाया फसली ऋण वितरण

पैक्स कंप्यूटराइजेशन की प्रक्रिया पूर्ण होने के बावजूद शुरू नहीं हो पाया फसली ऋण वितरण

सार 

Jodhpur : पैक्स कंप्यूटराइजेशन योजना के तहत करीबन एक माह पहले गो-लाइव हो चुकी हैं सोलंकिया तला ग्राम सेवा सहकारी समिति, फिर भी अभी तक प्रारंभ नहीं हो पाया फसली ऋण वितरण कार्य

WhatsApp Image 2025 05 03 at 18.29.31 56289cfe
सोलंकिया तला ग्राम सेवा सहकारी समिति (File Photo Mkm News Jodhpur)

विस्तार 

जोधपुर । डिजिटल डेस्क | 3 अप्रैल | जिले में केंद्रीय सहकारी बैंक (CCB) द्वारा सहकारिता विभाग पंजीयक (Registrar) कार्यालय के निर्देश पर पैक्स कंप्यूटराइजेशन योजना में गो-लाइव से वंचित पैक्स में फिलहाल अल्पकालीन फसली ऋण वितरण (ST Crop Loan) पर रोक लगाई हुई हैं, इसमें जिले की सोलंकिया तला ग्राम सेवा सहकारी समिति भी शामिल हैं, हालांकि यह ग्राम सेवा सहकारी समिति गो-लाइव हो चुकी हैं, लेकिन केंद्रीय सहकारी बैंक (CCB) की ओर से ऋण वितरण प्रारंभ नहीं करने से किसानों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैं, इस भीषण गर्मी के दौर में ग्राम सेवा सहकारी समिति से जुड़े किसान संबंधित शाखा से लेकर समिति मुख्यालय पर खरीफ सीजन की बुवाई का ऋण लेने के लिए चक्कर लगा रहें हैं । जबकि ग्राम सेवा सहकारी समिति व्यवस्थापक का कहना हैं कि सहकारी समिति को गो-लाइव हुए करीबन एक माह होने को आया हैं, लेकिन सीसीबी की ओर से ऋण वितरण प्रक्रिया पर लगे प्रतिबंध को हटाया नहीं जा रहा हैं, जिससे किसानों को परेशानी हो रही हैं । गौरतलब हैं कि जोधपुर केंद्रीय सहकारी बैंक की शेरगढ़ शाखा अंतर्गत संचालित सोलंकिया तला ग्राम सेवा सहकारी समिति 1126 किसान ऋणी सदस्य जुड़े हुए हैं, जिनको खरीफ सीजन के दौरान लगभग 6 करोड़ तक का ऋण सहकारी समिति की ओर से मुहैया कराया जाता हैं ।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!