Home | cooperative | पाली | खिवांन्दी जीएसएस से पांचवी बार देवड़ा बने अध्यक्ष

खिवांन्दी जीएसएस से पांचवी बार देवड़ा बने अध्यक्ष

02 657 1 e1664079268110 300x225
खिवांन्दी जीएसएस के नवनिर्वाचित अध्यक्ष व सदस्यों का स्वागत करते हुए

पाली । डिजिटल डेस्क I 25 सितम्बर I जिले की खिवांन्दी ग्राम सेवा सहकारी समिति में पदाधिकारी चुनाव प्रक्रिया में अध्यक्ष पद पर चेनसिंह देवड़ा पांचवी बार निर्विरोध निर्वाचित हुए। निर्वाचन अधिकारी बाबूलाल हीरागर ने बताया कि खिवांन्दी सहकारी समिति में संचालक मण्डल सदस्य की चुनाव प्रक्रिया के दौरान सभी सदस्य निर्विरोध निर्वाचित चुने जाने के उपरान्त अध्यक्ष, उपाध्यक्ष के चुनाव निर्विरोध सम्पन्न हुए । जिसमें अध्यक्ष पद पर चेनसिंह देवड़ा, उपाध्यक्ष पद पर शम्भुसिंह देवड़ा, संचालक मण्डल सदस्य पद पर भोपाल सिंह, मनोहर सिंह, दीपसिंह, गोपाल सिंह, भुराराम, अरुण कुमार, खीमसिंह राजपुरोहित, श्रीमती पुष्पा, श्रीमती सरिता देवड़ा चुने गए। इस दौरान नवनिर्वाचित पदाधिकारी व सदस्यों का फूल मालाओं से स्वागत किया गया । चुनावी प्रक्रिया के दौरान समिति व्यवस्थापक विक्रमसिंह देवड़ा, नरेश कुमार माली, जडमलसिंह देवड़ा, मनोहर परमार, महावीर सिंह, जितेंद्र सिंह, अरविंद सिंह, लक्ष्मण कुमार सहित गणमान्य लोग मौजूद थे ।

देवड़ा ने आभार प्रकट किया

सहकारी समिति में 30 वर्षो से लगातार अध्यक्ष बन रहें चेनसिंह देवड़ा ने समिति से जुड़े किसानों व ग्रामीणों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि सोसाइटी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा समय-समय पर किसान हित के लिए कार्य करने की प्रेरणा दी । खिवांन्दी समिति में किसानों के लिए समर्पित भावना से कार्य करने वाले सरल स्वाभाव के धनी चेनसिंह देवड़ा को 5वीं बार समिति में निर्विरोध अध्यक्ष पद पर निर्वाचित कर समिति से जुड़े किसानों व ग्रामीणों ने अनूठी मिसाल कायम की है।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!