Home | cooperative | राज्य | कस्टम हायरिंग योजना के तहत सहकारी समिति को मिला ट्रैक्टर

कस्टम हायरिंग योजना के तहत सहकारी समिति को मिला ट्रैक्टर

02 923 e1682235918630
Cooperative society got tractor under custom hiring scheme

जालोर । डिजिटल डेस्क I 23 अप्रैल I डांगरा ग्राम सेवा सहकारी समिति को सहकारिता विभाग और राज्य सरकार की ओर से किसानों के लिए ट्रैक्टर और दूसरे यंत्र उपलब्ध कराए गए हैं। ऐसे में किसानों को खड़ाई और खेती के दूसरे कामों में आ रही परेशानियों से निजात मिलेगी। ग्राम सेवा सहकारी समिति के व्यवस्थापक बाबुलाल विश्नोई ने बताया कि राज्य सरकार ने कस्टम हायरिंग केन्द्र योजना के तहत खेतीहर कामों में ट्रैक्टर और अन्य उपकरण सहकारिता विभाग के माध्यम से उपलब्ध करवाकर सौगात दी है। ताकि कमजोर किसान भी कम खर्च में अधिक आमदनी से आत्मनिर्भर हो सकें। उन्होंने बताया कि इस दौरान ट्रैक्टर एजेंसी संचालक ने ट्रैक्टर की चाबी समिति अध्यक्ष को सौंपी। पूजा अर्चना करने के बाद सरकारी योजना में मिले ट्रैक्टर को ग्राम सेवा सहकारी सोसायटी भवन प्रांगण में खड़ा किया गया। इस मौके पर समिति अध्यक्ष नेताराम, ङागरा सरपंच श्रीमति गंवरी देवी, पथुराम अध्यापक, लाडूराम, ठाकराराम साउ, पूनमाराम साउ, जयकिशन साउ, जगमाल खींचड़, सांवलाराम देवासी डेलीगेट प्रतिनिधि, मानेगाराम मेगवाल, भरत पुरोहित, समेत कई लोग मौजूद रहे।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!