Home | cooperative | जयपुर | सहकारी क्षेत्र के उत्पाद ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होंगे

सहकारी क्षेत्र के उत्पाद ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होंगे

download 2022 11 23T175846.833 300x200
सहकारी क्षेत्र में नवीन सुपर स्टोर खोलकर उपभोक्ता सेवाओं का किया जाएगा विस्तार

जयपुर, 23 नवम्बर। रजिस्ट्रार सहकारिता एवं प्रशासक कॉनफैड श्री मेघराज सिंह रत्नू ने कहा कि सहकारी क्षेत्र के उत्पादों को ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के माध्यम से उपलब्ध करवाया जाएगा। कॉनफैड के उपहार ब्रांड के गुणवत्तापूर्ण उत्पाद घर बैठे लोग उचित मूल्य पर मंगवा सकेंगे। कॉनफैड के सदस्यों को 7.50 प्रतिशत लाभांश वितरण किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि सहकारिता क्षेत्र में उपभोक्ता सेवाओं का विस्तार किया जाएगा। इसके लिए नवीन सुपर स्टोरों का संचालन किया जाएगा। तथा कॉनफैड को रियायती दर पर जमीन का आवंटन भी राज्य सरकार से करवाया जाएगा। श्री रत्नू बुधवार को कॉनफैड की 37वीं वार्षिक साधारण सभा को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कॉनफैड द्वारा वर्ष 2021-22 में 15 करोड़ 93 लाख रूपए का शुद्ध लाभ अर्जित किया है। उन्होंने सभी को बधाई देते हुए कहा कि वर्ष 2021-22 में कॉनफैड का कुल टर्न ओवर 1457 करोड़ 84 लाख रूपए रहा है।
प्रषासक ने कहा कि कॉनफैड एवं सहकारी उपभोक्ता होलसेल भण्डारों की दवाइयों की खरीद के लिए जेनेरिक दवाओं के ई-टेंडर के लिए केन्द्रीकृत व्यवस्था लागू की गई है। वहीं मुख्यमंत्री के निर्देशों की पालना में कॉनफैड द्वारा नोडल एजेंसी के रूप में सहकारी दवा केन्द्रों के लिए कॉमन सॉफ्टवेयर लागू किया गया है।
इससे पहले प्रबंध निदेशक कॉनफैड श्री दिनेश कुमार शर्मा ने साधारण सभा के समक्ष बैठक का आयोजन का एजेण्डा रखा और उन्होंने 36वीं आम सभा की अनुपालना से सम्बन्धित रिपोर्ट प्रस्तुत की। साधारण सभा ने सर्वसम्मति से वर्ष 2021-22 के ऑडिटेड अंतिम लेखों का अनुमोदन किया तथा वर्ष 2022-23 के खर्चों, कार्यकलापों एवं उपलब्धियों तथा वर्ष 2023-24 के व्यावसायिक लक्ष्यों व बजट आवंटन का भी अनुमोदन किया। साधारण सभा में सदस्यों ने विभिन्न सुझाव भी रखे।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!