Home | cooperative | जयपुर | एसोसिएशन ऑफ राजस्थान कोऑपरेटिव सबोर्डिनेट सर्विसेज के अध्यक्ष पद पर सुमित्रा चौधरी के निर्वाचित होने पर सहकार नेता आमेरा ने दी बधाई

एसोसिएशन ऑफ राजस्थान कोऑपरेटिव सबोर्डिनेट सर्विसेज के अध्यक्ष पद पर सुमित्रा चौधरी के निर्वाचित होने पर सहकार नेता आमेरा ने दी बधाई

सार

एसोसिएशन ऑफ राजस्थान कोऑपरेटिव सबोर्डिनेट सर्विसेज के चुनाव में निरीक्षक सुमित्रा चौधरी के अध्यक्ष निर्वाचित होने पर सहकार नेता सूरजभानसिंह आमेरा ने उन्हें बधाई दी

WhatsApp Image 2024 12 03 at 20.49.42 1

विस्तार

जयपुर । डिजिटल डेस्क | 3 दिसम्बर | प्रदेश में एसोसिएशन ऑफ राजस्थान कोऑपरेटिव सबोर्डिनेट सर्विसेज के चुनाव कल संपन्न हुए, इस दौरान निरीक्षक सुमित्रा चौधरी अध्यक्ष पद पर निर्वाचित होने पर ऑल राजस्थान कोआपरेटिव बैंक एम्पालाईज यूनियन, ऑल राजस्थान कोआपरेटिव बैंक ऑफ़िसर्स एसोसिएशन के प्रान्तीय महासचिव सहकार नेता सूरजभानसिंह आमेरा ने पैक्स से अपेक्स तक प्रदेश के समस्त सहकारी कर्मियों एवं बैंक कर्मियों की ओर से बधाई दी है।

02 1520 e1729943959738
सहकार नेता  सूरजभानसिंह आमेरा

साथ ही आमेरा ने विश्वास व्यक्त किया कि सुमित्रा के रूप में युवा जुझारू महिला शक्ति नेतृत्व से प्रदेश के सहकारी निरीक्षकों की सभी मांगो एवं सेवा शर्तों सम्बन्धी परेशानियों का समाधान होगा, वही आमेरा ने कहा कि सहकारी निरीक्षक संगठित होकर प्रदेश के सहकारी आंदोलन की मज़बूती, विकास तथा विश्वसनीयता के लिए रचनात्मक योगदान कर सहकारिता से समृद्धि को साकार करेंगे । इसके अलावा सहकार नेता सूरजभानसिंह आमेरा ने नवनियुक्त अध्यक्ष से बातचीत में ‘‘सहकारिता में सहकार’’ की भावना को विकसित करने तथा सहकारी कार्मिको की एकजुटता के लिए सहकारी क्षेत्र एवं संस्थाओं में कार्यरत सभी कार्मिक संगठनों को एक मंच पर लाकर सहकारी कार्मिक महासंघ बनाने की आवश्यकता बताई हैं । इसके अलावा आमेरा ने चौधरी को उनके संगठन की तरफ़ से पूर्ण सहयोग एवं समर्थन का विश्वास दिलाया । गौरतलब हैं कि सुमित्रा चौधरी उप रजिस्ट्रार, सहकारी समितियां, श्रीगंगानगर कार्यालय में सहकारी निरीक्षक (कार्यकारी) पद पर पदस्थापित है।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!