Home | cooperative | राज्य | राजस्थान | किसानों को 5 प्रतिशत ब्याज पर कृषि ऋण वितरित करने के लिए सहकारी भूमि विकास बैंक आयोजित करेगा कैम्प

किसानों को 5 प्रतिशत ब्याज पर कृषि ऋण वितरित करने के लिए सहकारी भूमि विकास बैंक आयोजित करेगा कैम्प

सार 

Sri Ganganagar : PLDB के सचिव दीपक कुक्कड़ ने बताया कि नये ऋण वितरण करने हेतु 6 मार्च को रिड़मलसर क्रय विक्रय सहकारी समिति (केवीएसएस), 7 मार्च को सादुलशहर केवीएसएस, 11 मार्च को करणपुर केवीएसएस व 12 मार्च को बैंक सूरतगढ़ में काउन्टर पर ऋण वितरण कैम्प किए जाएंगे आयोजित 
2018 03 10 1 e1741087409967
File Photo

विस्तार 

श्रीगंगानगर, 4 मार्च। माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में जनकल्याण के लिये प्रतिबद्ध राज्य सरकार की ओर से सहकारी भूमि विकास बैंक से ऋण लेने वाले किसानों को बड़ी राहत दी गई है। अब कृषकों को कृषि संबंधी दीर्घकालीन ऋण 5.05 प्रतिशत ब्याज पर मिलेगा। अकृषि ऋण पर राज्य सरकार 5 प्रतिशत की सब्सिडी देगी और किसानों से मात्र 7.05 प्रतिशत ब्याज वसूल किया जाएगा।
श्रीगंगानगर जिला प्राथमिक सहकारी भूमि विकास बैंक के सचिव श्री दीपक कुक्कड़ ने बताया कि यह लाभ नए ऋण लेने वाले किसानों को ही होगा। हालांकि पूर्व में जिनके ऋण लिए गए हैं, वो एक बार पूरी राशि जमा करवाकर नए ऋण स्वीकृत करवा सकते हैं। नए ऋण पर सरकार द्वारा ब्याज सब्सिडी दी जाएगी। बैंक अधिकारियों के अनुसार सहकारी भूमि विकास बैंक द्वारा भूमि समतलीकरण, तारबंदी, कृषि यंत्रीकरण, डेयरी, बकरी पालन, भेड़ पालन आदि पर कृषि आधारित ऋण दिया जाता है। इस ऋण पर ब्याज में 7 प्रतिशत का ब्याज अनुदान मिलेगा। यानी कृषकों से मात्र 5.05 प्रतिशत ब्याज ही वसूला जाएगा।
उन्होंने बताया कि आवास निर्माण ऋण, आवास मरम्मत ऋण, शिक्षण संस्थानों को देय ऋण, फैक्ट्री, ईंट भट्ठा ऋण व उच्च शिक्षा के लिए दिए जाने वाला अकृषि आधारित ऋण पर सरकार 5 फीसदी ब्याज अनुदान देगी। यानि अकृषि ऋण पर मात्र 7.05 प्रतिशत ब्याज का ही भुगतान करना होगा। पूर्व में जिन किसानों ने लगभग 12 प्रतिशत ब्याज पर ऋण ले रखा है, वो एक बार चुकता कर नया ऋण स्वीकृत करवा सकते हैं। नए ऋण पर नई ब्याज दरों के अनुसार ही लोन दिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि नये ऋण वितरण करने हेतु 6 मार्च को रिड़मलसर क्रय विक्रय सहकारी समिति (केवीएसएस), 7 मार्च को सादुलशहर केवीएसएस, 11 मार्च को करणपुर केवीएसएस व 12 मार्च को बैंक सूरतगढ़ में काउन्टर पर ऋण वितरण कैम्प आयोजित किए जाएंगे। नये आवेदित ऋण पत्रावली जांच उपरान्त 7 दिवस में स्वीकृत की जावेगी।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!