Home | cooperative | जयपुर | संभाग स्तर पर सहकार मेलो का किया जाएगा आयोजन

संभाग स्तर पर सहकार मेलो का किया जाएगा आयोजन

सार 

Rajasthan : राजस्थान में इस वर्ष पहली बार जोधपुर, कोटा एवं उदयपुर में संभाग स्तर पर सहकार मेलों का किया जाएगा आयोजन, इस संबंध में सहकारिता विभाग पंजीयक कार्यालय अतिरिक्त रजिस्ट्रार भोमाराम द्वारा जारी किया गया पत्र

02 1053
File Photo

विस्तार 

जयपुर । डिजिटल डेस्क | 4 जुलाई | प्रदेश में पहली बार संभाग स्तर पर सहकार मेलों के आयोजन को लेकर सहकारिता विभाग पंजीयक (Registrar) कार्यालय द्वारा अतिरिक्त रजिस्ट्रार सहकारी समितियां खंड को पत्र जारी किया गया हैं । जिसके मुताबिक सहकारिता विभाग द्वारा अब संभाग स्तर पर तीन दिवसीय सहकार मेलों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें जोधपुर संभाग में 25 जुलाई से लेकर 27 जुलाई तक सहकार मेला इसी प्रकार कोटा संभाग में 26 सितंबर से लेकर 28 सितंबर तक और उदयपुर संभाग में 14 नवंबर से लेकर 16 नवंबर तक सहकार मेला आयोजित होगा ।

02 125069
जयपुर के जवाहर कला केंद्र में आयोजित राष्ट्रीय सहकार मसाला मेला – 2025 (File Photo Mkm News Rajasthan)

साथ ही, कोटा, जोधपुर एवं उदयपुर संभाग में आयोजित होने वाले सहकार मेलों में संबंधित संभाग के सभी जिलों की सहकारी समितियां यथा जिला सहकारी उपभोक्ता भण्डार, क्रय-विक्रय सहकारी समितियां (KVSS) एवं मसाला उत्पादक महिला सहकारी समितियां एवं राजीविका के स्वयं सहायता समूहों द्वारा भाग लेने के साथ, मेले में क्षेत्र विशेष के प्रसिद्ध मसालों, श्री अन्न उत्पाद एवं एक जिला एक उत्पाद एवं भौगोलिक संकेतक (G.I Tag) उत्पाद एवं सहकारी समितियों एवं स्वयं सहायता समूहों के उत्पाद बिक्री एवं प्रदर्शन के लिए उपलब्ध होगे ।

इसके अलावा, संबंधित संभाग में कार्यरत एफपीओ (FPO) के उत्पाद भी बिक्री व प्रदर्शित किए जाएंगे । वही मेले के सफल आयोजन के लिए संभाग के अतिरिक्त रजिस्ट्रार सहकारी समितियां खंड को मेला संयोजक और भण्डार महा प्रबंधक को मेला सचिव बनाया गया हैं ।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!