Home | cooperative | जालोर | किसानों को वित्तीय वर्ष में 680 करोड़ रुपए का वितरित होगा सहकारी फसली ऋण

किसानों को वित्तीय वर्ष में 680 करोड़ रुपए का वितरित होगा सहकारी फसली ऋण

02 915 e1681563395819

जालोर । डिजिटल डेस्क I 15 अप्रैल I दी जालोर सैण्ट्रल को-ऑपरेटिव बैंक ने जिले की ग्राम सेवा सहकारी समितियों से जुड़े किसानों को अल्पकालीन फसली ऋण (short term crop loan) उपलब्ध कराने के उद्देश्य से वर्ष 2023-24 में फसली ऋण वितरण के लिए शाखावार (Branch wise) 680 करोड़ रुपए का लक्ष्य आंवटित कर दिया है। केन्द्रीय सहकारी बैंक जालोर के प्रबंध निदेशक ने सीसीबी की कार्यरत शाखाओं के कार्यक्षेत्र की ग्राम सेवा सहकारी समितियों (Village Service Cooperative Societies) के माध्यम से खरीफ सीजन में 356 करोड़ रुपए का ऋण वितरण करने के लिए लक्ष्य आवंटित किया है। जिसमें, सर्वाधिक लक्ष्य आहोर शाखा में 57 करोड़, मेंगलवा शाखा में 39 करोड़, जालोर मुख्य शाखा में 38 करोड़, चितलवाना शाखा में 32 करोड़, सांचौर शाखा में 32 करोड़, रानीवाड़ा शाखा में 28 करोड़, धुम्बड़िया शाखा में 28 करोड़, भीनमाल शाखा में 27 करोड़ रुपए, सायला शाखा में 24 करोड़, अरणाय शाखा में 21 करोड़, रामसीम शाखा में 20 करोड़, इसी प्रकार फसली ऋण वितरण के लिए सबसे कम लक्ष्य जसवंतपुरा शाखा में 10 करोड़ रुपए आंवटित किया गया है।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!