Home | cooperative | राज्य | राजस्थान | सहकारिता गतिविधियां होंगी अधिक मजबूत, खुलेंगे नए जीएसएस

सहकारिता गतिविधियां होंगी अधिक मजबूत, खुलेंगे नए जीएसएस

सार

Churu : सहकारी प्रबंध संस्थान, जयपुर द्वारा सहकारी शिक्षा एवं प्रशिक्षण के लिए नई पहल के तहत जागरूकता कार्यक्रम

172829 HomePage 22517050 7681 497e 9ec0 d88f004372f4

विस्तार

चूरू, 7 दिसंबर। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय ने सहकारी क्षेत्र को मजबूत बनाने के लिए एक नई पहल शुरू की है। इस पहल के तहत रजिस्ट्रार, सहकारी समितियां राजस्थान, जयपुर के माध्यम से तथा दी चूरू सेंट्रल को-आपरेटिव बैंक, चूरू के सहयोग से चूरू जिले की विभिन्न सहकारी समितियों के सदस्यों के लिए सहकारिता पर जागरूकता कार्यक्रम शनिवार को आयोजित किया गया। इस दौरान सहकारी प्रबंध संस्थान, जयपुर से पधारे डॉ. नेहा चौधरी, व्याख्याता  द्वारा कार्यक्रम में सहकारी समितियों के सदस्यों को भारत सरकार की ‘सहकार से समृद्धि’ पहल और इसके 54 कार्यक्रमों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम में छूटी हुई पंचायतों में नई बहुउद्देशीय सहकारी समितियों की स्थापना, कॉमन सर्विस सेंटर के रूप में पैक्स, खुदरा पेट्रोल-डीजल दुकानें, एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटरशिप, जन औषधि केंद्र, विकेंद्रित अन्न भंडारण योजना, पानी सहकारी समितियों, सहारा रिफंड आदि जैसी नई पहलों के बारे में बताया गया। इन पहल के माध्यम से सहकारी क्षेत्र को मजबूत बनाने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने का प्रयास किया जा रहा है।
बैंक के प्रबंध निदेशक मदन लाल द्वारा बताया गया कि इन पहलों को अपनाने से पैक्स सशक्त बनेगी, व्यापार बढ़ेगा और सहकारी क्षेत्र को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। कार्यक्रम में उपस्थित सदस्यों इस प्रकार के कार्यक्रमों की सराहना करते हुए कहा कि यह उनके लिए बहुत उपयोगी साबित होगी। कार्यक्रम आयोजन के अवसर पर बैंक के प्रबंध निदेशक मदन लाल, मुख्य प्रबंधक  सर्वेश वर्मा  तथा बैंक के अन्य अधिकारी व कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!