Home | cooperative | राज्य | सुन्देलाव तालाब स्थल पर ‘राजस्थान के रंग’ सांस्कृतिक संध्या शनिवार को

सुन्देलाव तालाब स्थल पर ‘राजस्थान के रंग’ सांस्कृतिक संध्या शनिवार को

download 2022 12 08T182000.583
जालोर 8 दिसम्बर। जालोर विकास समिति एवं डेल्फिक काउंसिल ऑफ राजस्थान के संयुक्त तत्वावधान में 10 दिसम्बर, शनिवार को सायं 5.30 बजे से 8.00 बजे तक सुन्देलाव तालाब स्थल  पर ‘राजस्थान के रंग’ सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जायेगा।
सांस्कृतिक संध्या के दौरान राजस्थान के प्रसिद्ध घूमर नृत्य, अंगी गैर नृत्य, भपंग वादन, गैर नृत्य, चरी नृत्य, कालबेलिया नृत्य एवं जालोर के प्रसिद्ध गैर नृत्य की राज्य स्तरीय दक्ष कलाकारों द्वारा गीतों एवं नृत्य की आकर्षक प्रस्तुति दी जायेगी। इस आयोजन द्वारा राजस्थान की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत एवं विभिन्न क्षेत्रों की लोक कलाओं से नगरवासी रूबरू हो पायेंगे। आयोजन में सहयोगी संस्था के रूप में ग्रेनाईट एसोसिएशन, नगर परिषद जालोर, पुलिस एवं पर्यटन विभाग राजस्थान रहेंगे ।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!