Home | cooperative | जालोर | मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने जीवाणा अनार मंडी पहुँचकर किसानों व व्यापारियों से चर्चा की

मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने जीवाणा अनार मंडी पहुँचकर किसानों व व्यापारियों से चर्चा की

सार

Jalore : मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने अनार मण्डी जीवाणा की व्यवस्थाओं को देखा तथा उपस्थित अनार व्यवसायियों व कृषकों से मिलकर अनार की खेती, संग्रहण, रख-रखाव, विक्रय आदि प्रक्रियाओं की जानकारी ली

02 1778

विस्तार

जालोर 5 दिसम्बर। राजस्थान विधानसभा के मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने गुरूवार को जीवाणा स्थित अनार मण्डी पहुँची जहाँ उन्होंने अनार व्यापारियों एवं किसानों से चर्चा कर उनकी समस्याओं को जाना।  मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने अनार मण्डी जीवाणा की व्यवस्थाओं को देखा तथा उपस्थित अनार व्यवसायियों व कृषकों से मिलकर अनार की खेती, संग्रहण, रख-रखाव, विक्रय आदि प्रक्रियाओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि जीवाणा में अनार कृषि मण्डी की स्थापना होने पर अनार उत्पाद के संबंध में किसानों के लिए प्रचुर संभावनाएँ बढ़ेगी साथ ही एग्रो टूरिज्म के रूप में क्षेत्र का विकास हो सकेगा।  उन्होंने कृषकों के खेतों पर पहुँचकर किसानों से अनार खेती की नवाचार पद्धतियों के बारे में आवश्यक जानकारी ली एवं कृषि विभाग के अधिकारियों को किसानों की हरसंभव मदद के लिए तत्पर रहने की बात कही।  इस दौरान सायला उपखण्ड अधिकारी सूरजभान विश्नोई, तहसीलदार लक्ष्मी चौधरी, पुखराज विराणा, तुलसाराम चौधरी आदि उपस्थित रहे।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!