Home | cooperative | उदयपुर संभाग | प्रमुख शासन सचिव ने सुपरमार्केट शास्त्री सर्कल का अवलोकन

प्रमुख शासन सचिव ने सुपरमार्केट शास्त्री सर्कल का अवलोकन

02 797 e1674309091595
सुपरमार्केट । शास्त्री सर्कल स्थित सुपरमार्केट का अवलोकन करतीं सहकारिता विभाग की प्रमुख शासन सचिव।

उदयपुर, 21 जनवरी। सहकारिता विभाग की प्रमुख शासन सचिव एवं जिला प्रभारी सचिव श्रीमती श्रेया गुहा ने शुक्रवार को उदयपुर सहकारी उपभोक्ता थोक भण्डार लि. के शास्त्री सर्कल स्थित सुपरमार्केट का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने सुपरमार्केट की बिक्री, सामान के मूल्य, गुणवत्ता  एवं उपभोक्ताओं को दी जा रही विभिन्न स्कीमों की जानकारी महाप्रबन्धक आशुतोष भट्ट से प्राप्त की और भण्डार की व्यवस्थाओं को सराहा। इस अवसर पर गिर्वा एसडीएम सलोनी खेमका भी मौजूद थीे।
उन्होंने भण्डार के प्रशासक डॉ.अश्विनी वशिष्ठ से व्यवसाय बढ़ाने हेतु भावी योजनाओं पर चर्चा की तथा भण्डार प्रधान कार्यालय का भी दौरा किया। इस अवसर पर संभागीय स्तर के सहकारिता विभाग के अधिकारी अनिमेष पुरोहित, नानालाल चावला, जयदेव देवल, आलोक चौधरी, राजकुमार खांडिया एवं भण्डार कार्मिक उपस्थित थे ।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!