प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना राज्यांश प्रीमियम मद में 500 करोड़ के अतिरिक्त प्रावधान को मंजूरी

जयपुर, 8 नवम्बर। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के क्रियान्वयन के लिए राज्यांश प्रीमियम भुगतान के लिए तात्कालिक आवश्यकता के आधार पर 500 करोड़ रूपये की राशि अतिरिक्त उपलब्ध कराने से संबंधित प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। खरीफ 2021 में राज्य के 12 से 15 जिलों में अतिवृष्टि तथा अनावृष्टि…

Read More

मुख्यमंत्री का संवेदनशील निर्णय उचित मूल्य दुकान आवंटन के 72 प्रकरणों में शिथिलन

जयपुर, 3 नवम्बर। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने संवेदनशील निर्णय करते हुए अनुकम्पात्मक आधार पर विभिन्न जिलों से प्राप्त उचित मूल्य दुकान आवंटन के कुल 72 प्रकरणों में शिथिलता प्रदान की है। इससे मृतक राशन डीलरों के आश्रित परिवारों को संबल मिल सकेगा। प्रस्ताव के अनुसार, मुख्यमंत्री ने 60 वर्ष से अधिक आयु, न्यूनतम आयु…

Read More

मुख्यमंत्री ने दी मंजूरी पांचवें एवं छठे वेतन आयोग के तहत कार्मिकों को जुलाई से बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता

जयपुर, 3 नवम्बर। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने पांचवें वेतन आयोग तथा राजस्थान सिविल सेवा (पुनरीक्षित वेतन) नियम, 1998 के अन्तर्गत कार्यरत राज्य कर्मचारियों, कार्य प्रभारित कर्मचारियों और पेंशनरों के मंहगाई भत्ते अथवा महंगाई राहत की दर में केंद्र सरकार के कर्मचारियों के अनुरूप ही बढ़ोतरी को मंजूरी दी है। अब ऎसे राज्य कर्मचारियों एवं…

Read More

प्रशासन गांवों के संग अभियान, एक महिने में 29 जिलों की 3877 ग्राम पंचायतों पर लगे शिविर लाखों लोगों को मिली राहत – राजस्व मंत्री

जयपुर, एक नवम्बर। राजस्व मंत्री श्री हरीश चौधरी ने बताया कि प्रशासन गांवों के संग अभियान के तहत ग्राम पंचायत मुख्यालय पर आयोजित हो रहे शिविरों से लोगों को राहत मिल रही है, 31 अक्टूबर तक 29 जिलों में आयोजित 3 हजार 877 शिविरों के आंकड़ें भी अभियान की सफलता बयां कर रहें हैं। अभियान…

Read More

राज्यपाल की धनतरेस और धनवन्तरि जयन्ती पर शुभकामनाएं

जयपुर, 1 नवम्बर। राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने धनतेरस पर देश और प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। राज्यपाल श्री मिश्र ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि धनतेरस अथवा धनवन्तरि जयन्ती (2 नवम्बर) से आरम्भ होने वाले पांच दिवसीय दीपोत्सव का भारतीय संस्कृति में विशेष महत्व है। उन्होंने इस अवसर पर ईश्वर से…

Read More

अतिवृष्टि प्रभावित 7 जिलों के किसानों के लिए मुख्यमंत्री का संवेदनशील निर्णय

एसडीआरएफ से कृषि आदान-अनुदान का होगा वितरण 3704 गांव अभावग्रस्त घोषित जयपुर, 25 अक्टूबर। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने राज्य के अतिवृष्टि प्रभावित 7 जिलों के किसानों को राज्य आपदा राहत कोष (एसडीआरएफ) से कृषि आदान-अनुदान वितरित किए जाने का निर्णय किया है। मुख्यमंत्री के इस संवेदनशील निर्णय से इन किसानों को बड़ा संबल मिलेगा।…

Read More

नवसृजित 57 पंचायत समितियों में ब्लॉक सांख्यिकी कार्यालयों को मंजूरी

जयपुर, 21 अक्टूबर। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने प्रदेश की 57 नवसृजित पंचायत समितियों में ब्लॉक सांख्यिकी कार्यालयों के गठन एवं इनमें विभिन्न संवर्गों के 285 पदों के सृजन की मंजूरी दी है। श्री गहलोत के इस निर्णय से इन पंचायत समितियों में देश एवं प्रदेश के सामाजिक एवं आर्थिक विकास के लिए आवश्यक सांख्यिकी…

Read More

मुख्यमंत्री की दिवाली पर राज्य कर्मियों को दोहरी सौगात

केंद्र के अनुरूप बढ़ाया तीन प्रतिशत महंगाई भत्ता तदर्थ बोनस की भी मंजूरी जयपुर, 21 अक्टूबर। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने राज्य कार्मिकों को दिवाली के अवसर पर महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत बढ़ोतरी और तदर्थ बोनस के रूप में दोहरी सौगात दी है। मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों के अनुरूप ही राज्य कर्मचारियों…

Read More

किसानों को राहत देने के लिए मुख्यमंत्री के निर्देश 

बेमौसमी बारिश से फसलों में नुकसान की कराएं विशेष गिरदावरी  जयपुर, 20 अक्टूबर। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने प्रदेश के विभिन्न जिलों में पश्चिमी विक्षोभ के कारण हुई बेमौसमी बारिश से फसलों को हुए नुकसान पर गहरी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने किसानों को राहत देने के लिए तुरंत प्रभाव से विशेष गिरदावरी कराने के…

Read More

समर्थन मूल्य पर खरीद- मूंग, उड़द, सोयाबीन एवं मूंगफली के लिए ऑनलाइन पंजीयन बुधवार से प्रारम्भ होगा

मूंग, उड़द एवं सोयाबीन 1 नवम्बर से तथा मूंगफली की खरीद 18 नवम्बर से प्रारम्भ होगी जयपुर, 19 अक्टूबर। सहकारिता मंत्री श्री उदय लाल आंजना ने मंगलवार को बताया कि प्रदेश में समर्थन मूल्य पर मूंग, उड़द, सोयाबीन एवं मूंगफली की खरीद के लिये ऑनलाइन पंजीकरण बुधवार, 20 अक्टूबर से शुरू किया जा रहा है।…

Read More
error: Content is protected !!