Home | cooperative | जयपुर | प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना राज्यांश प्रीमियम मद में 500 करोड़ के अतिरिक्त प्रावधान को मंजूरी

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना राज्यांश प्रीमियम मद में 500 करोड़ के अतिरिक्त प्रावधान को मंजूरी

जयपुर, 8 नवम्बर। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के क्रियान्वयन के लिए राज्यांश प्रीमियम भुगतान के लिए तात्कालिक आवश्यकता के आधार पर 500 करोड़ रूपये की राशि अतिरिक्त उपलब्ध कराने से संबंधित प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।
खरीफ 2021 में राज्य के 12 से 15 जिलों में अतिवृष्टि तथा अनावृष्टि से फसलों को हुए नुकसान को देखते हुए किसानों को तत्काल सहायता प्रदान की जानी है। राज्यांश प्रीमियम मिलने के बाद ही बीमा कम्पनियां किसानों को क्लेम का वितरण करती हैं। ऎसे में, वित्त विभाग द्वारा चालू वित्तीय वर्ष में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत राज्यांश प्रीमियम भुगतान के लिए विभिन्न बजट मदों में अतिरिक्त राशि उपलब्ध कराने का प्रस्ताव भेजा गया था।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!