Home | cooperative | जयपुर |
बाड़मेर बस दुखांतिका, मुख्यमंत्री ने बस हादसे में मृतकों को 5-5 लाख एवं घायलों को 1-1 लाख की सहायता स्वीकृत की

बाड़मेर बस दुखांतिका, मुख्यमंत्री ने बस हादसे में मृतकों को 5-5 लाख एवं घायलों को 1-1 लाख की सहायता स्वीकृत की

वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री ने मौके पर पहुंच घायलों की ली सुध 
जयपुर, 10 नवम्बर। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने बुधवार को बाड़मेर जिले में पचपदरा बस दुखांतिका में पीड़ितों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए प्रत्येक मृतक के आश्रितों को पांच लाख रूपये एवं प्रत्येक घायल को एक लाख रूपये की सहायता प्रदान की।
बाड़मेर जिले की पचपदरा तहसील में नेशनल हाईवे पर भाडियावास गांव में संस्कार स्कूल के पास बुधवार को दुर्घटनाग्रस्त होकर बस में आग लग जाने की घटना पर मुख्यमंत्री श्री गहलोत ने जिला कलक्टर श्री लोक बंधु से फोन पर वार्ता कर राहत एवं बचाव कार्यो के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए तथा घायलों का बेहतर इलाज सुनिश्चित करने को कहा।
हादसे की सूचना मिलने पर बाड़मेर जिले के प्रभारी मंत्री सुखराम विश्नोई, जिला प्रमुख महेन्द्र चौधरी, पचपदरा विधायक मदन प्रजापत, संभागीय आयुक्त डॉ. राजेश शर्मा, महानिरीक्षक पुलिस रेंज जोधपुर नवज्योति गोगोई, जिला कलक्टर लोक बंधु, पुलिस अधीक्षक दीपक भार्गव तत्काल घटना स्थल पर पहुंचे तथा राहत बचाव गतिविधियों की मॉनिटरिंग की। उन्होंने घायलों को तुरन्त अस्पताल पहुंचाकर पुख्ता उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!