Home | राज्य | 18 से 44 आयु वर्ग के लोगों के टीकाकरण के लिए 23 व 24 जून को लगेंगे शिविर

18 से 44 आयु वर्ग के लोगों के टीकाकरण के लिए 23 व 24 जून को लगेंगे शिविर

जालोर 22 जून। जालोर शहर में 18 से 44 वर्ष की आयु वर्ग के लोगों के टीकाकरण के लिए 23 व 24 जून को दो स्थानों पर शिविर आयोजित किये जायेंगे।
जालोर उपखण्ड अधिकारी चम्पालाल जीनगर ने बताया कि जालोर शहर में 18 से 44 वर्ष की आयु वर्ग के लोगों के टीकाकरण का कार्य 23 व 24 जून को राउमावि शहरी जालोर एवं माली समाज ठाकुरद्वारा हैड पोस्ट ऑफिस रोड, जालोर में किया जायेगा।
उन्होंने उक्त परिक्षेत्रों के समस्त बीएलओ को निर्देशित किया है कि वे अपने-अपने क्षेत्र में पात्र लोगों के टीकाकरण के लिए प्रेरित कर अधिकाधिक लोगों को लाभान्वित करना सुनिश्चित करें।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!