Home | cooperative | राज्य | राजस्थान | 10 लाख का क्लेम स्वीकृत कर किया लाभान्वित

10 लाख का क्लेम स्वीकृत कर किया लाभान्वित

02 1437 e1714833156605

सवाई माधोपुर, 2 मई। बैंक द्वारा पीपलदा ग्राम सेवा सहकारी समिति, शाखा बौली के ऋणी सदस्य सत्यनारायण चौपदार की सडक दुर्घटना में मृत्यु गयी थी। प्रबन्ध निदेशक ओ.पी. जैन ने बताया कि मृतक सत्यनारायण चौपदार ने केन्द्रीय सहकारी बैंक सवाई माधोपुर संबंद्व पीपलदा ग्राम सेवा सहकारी समिति से अल्पकालीन फसली ऋण लिया था। जिसके सुरक्षा में बैंक में लागू राजस्थान सहकार व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा योजना अन्तर्गत मृतक सदस्य की दुर्घटना बीमा मात्र 343.97 रूपये प्रीमियम राशि से करवाया गया था। उन्होंने बताया कि सत्यनारायण चौपदार की सडक दुर्घटना में मृत्यु होने पर बीमा क्लेम दायर किया गया था। जिसके फलस्वरूप मृतक सदस्य की नॉमिनी उनकी पत्नी विमला देवी निवासी पीपलदा के खाते में 10 लाख रूपए का क्लेम स्वीकृत कर लाभान्वित किया गया। उन्होंने आमजन को सूचित किया है कि सहकारी बैंक एवं बैंक से संबंध ग्राम सेवा सहकारी समितियों के माध्यम से ऋण प्राप्त करने वाले सदस्यों का ऋणी की सहमति पर बैंक में लागू योजनान्तर्गत न्यूनतम राशि पर 18 वर्ष से 79 वर्ष तक आयु वाले सदस्यों का दुर्घटना बीमा करवाया जाता है।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!