Home | cooperative | जालोर | रजिस्ट्री करने से पूर्व बकाया नहीं का सहकारी समितियों से लिया जाए प्रमाण पत्र : जालोर एवं सांचौर में भी आदेश जारी करवाने की उठी मांग

रजिस्ट्री करने से पूर्व बकाया नहीं का सहकारी समितियों से लिया जाए प्रमाण पत्र : जालोर एवं सांचौर में भी आदेश जारी करवाने की उठी मांग

02 1516 e1720068625349

जालोर । डिजिटल डेस्क | 4 जुलाई | जिले में कृषि भूमि धारक किसानों को केंद्रीय सहकारी बैंक (CCB) की ओर से ग्राम सेवा सहकारी समितियों (Pacs) द्वारा सीजनली डेढ़ लाख रुपए तक का ब्याज मुक्त फसली सहकारी ऋण (Crop Loan) की सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही हैं, इस ऋण के लिए सहकारी समितियों द्वारा किसानों की कृषि भूमि का रहन तक नहीं किया जाता है। जबकि कुछ ऋणी सदस्यों द्वारा ग्राम सेवा सहकारी समितियों (Pacs) का बकाया ऋण चुकाए बिना जमीन का बेचान कर दिया जाता हैं, एवं ऋणी किसान की मृत्यू होने पर इंतकाल एवं रजिस्ट्री दर्ज करवा दी जाती हैं, जिससे ग्राम सेवा सहकारी समितियों द्वारा वितरित ऋण की वसूली नहीं होने से ग्राम सेवा सहकारी समितियों में दिन-ब-दिन अवधिपार ऋण की बढ़ोतरी होने के चलते सहकारी साख आंदोलन से जुड़े सुत्रो ने जिला कलेक्टर नागौर एवं कोटपूतली-बहरोड़ में कृषि भूमि की रजिस्ट्री एवं इंतकाल दर्ज किए जाने से पूर्व ग्राम सेवा सहकारी समितियों से नो ड्यूज लेने के उपरांत अग्रिम कार्रवाई करने के संबंध में जारी आदेश तर्ज पर सांचौर एवं जालोर जिले में भी आदेश जारी करवाने की मांग उठाई है। गौरतलब हैं कि केंद्रीय सहकारी बैंक (CCB) जालोर की ओर से ग्राम सेवा सहकारी समितियों के माध्यम से 1 लाख 30 हजार ऋणी सदस्यों को रबी और खरीफ सीजन में 800 करोड़ से ज्यादा का सलाना ब्याज मुक्त ऋण वितरित किया जाता हैं,

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!