Home बाड़मेर सहकारी समितियों में अन्न भण्डारण योजना के तहत बनेगें गोदाम, मांगी सूचना

सहकारी समितियों में अन्न भण्डारण योजना के तहत बनेगें गोदाम, मांगी सूचना

File Photo

बाड़मेर । डिजिटल डेस्क | 24 अप्रैल | जिले की ग्राम सेवा सहकारी समितियों (Pacs) में सहकारी क्षेत्र में विश्व की सबसे बड़ी अनाज भण्डारण योजना के तहत 1000 एम.टी. गोदाम का निर्माण होगा । इसके लिए केन्द्रीय सहकारी बैंक (CCB) के अधिषासी अधिकारी ने एक आदेश जारी कर जिले की ग्राम सेवा सहकारी समितियों से सूचना मांगी है। जिसमें ऐसी समितियों जिनके पास 1000 एम.टी. गोदाम निर्माण योग्य भूमि है या होने की संभावना है एवं इस योजना हेतु इच्छुक समितियों द्वारा सूचना कल तक मांगी गई है। तथा यदि किसी समिति के पास 1000 एम.टी. गोदाम निर्माण योग्य भूमि उपलब्ध नहीं है एवं समिति इस योजना के लिए इच्छुक है और समिति के पास 500 एम.टी. या 250 एम.टी. क्षमता का गोदाम निर्माण योग्य भूमि है, तो उस समिति से भी निर्धारित प्रारुप में सूचना मांगी गई है।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!