Home बाड़मेर जीएसएस थापन के मदनसिंह राठौड़ बने अध्यक्ष

जीएसएस थापन के मदनसिंह राठौड़ बने अध्यक्ष

Madansingh Rathore became president of GSS Thapan

बाड़मेर । डिजिटल डेस्क I 19 सितम्बर I जिले की थापन ग्राम सेवा सहकारी समिति (Thapan Village Service Cooperative Society) में सोमवार को निर्वाचन प्रक्रिया शांतीपूर्ण तरीके से सम्पन्न हुई । निर्वाचन अधिकारी भटाराम मेघवाल, समिति व्यवस्थापक हनुमानसिंह राठौड़ की देखरेख में ग्रामीणों ने आपसी सर्वसम्मती से अध्यक्ष पद पर मदनसिंह राठौड़ व उपाध्यक्ष पद पर हाथीराम भील को निर्विरोध चुना । संचालक मण्डल सदस्य तौर पर कालुराम, प्रर्बतसिंह, स्वरुपसिंह, नरपतसिंह, शम्भुसिंह, छगनसिंह, सुजानसिंह, जालमसिंह एवं संतोषी देवी, रिकुकंवर के निर्विरोध निर्वाचित होने के पश्चात निर्वाचन अधिकारी द्वारा प्रमाण पत्र दिए गए । इस दौरान सरपंच दलपतसिंह राठौड़, मिठाराम नाई, उम्मेदसिंह कम्प्युटर ऑपरेटर, देवसिंह, अनोपसिंह, चेतनराम सहित सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!