Home बाड़मेर नांद सहकारी समिति की आमसभा में मुद्दों पर हुई चर्चा

नांद सहकारी समिति की आमसभा में मुद्दों पर हुई चर्चा

बाङमेर 2 अक्टूबर ! डिजिटल डेस्क । जिले की नांद ग्राम सेवा सहकारी समिति में विगत 30 सितम्बर को आमसभा का आयोजन अध्यक्ष लक्ष्मणसिंह की अध्यक्षता मे किया गया । जिसमें समिति के ऋणी सदस्यो और किसानो ने भाग लिया, समिति की आयोजित वार्षिक आमसभा मे समिति अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह ने किसानों को अधिक से अधिक समिति में जुड़ कर सहकारिता की विभिन्न योजनाए का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया वही, समिति व्यवस्थापक कलाराम शर्मा ने प्रशासन गांव के संग अभियान कार्यक्रम के तहत समिति क्षेत्र के अऋणी किसानो को चिन्हांकित कर सरकार की महती योजना जीरो प्रतिशत ब्याज दर पर फसली ऋण से लाभान्वित करने का लक्ष्य रखनें के साथ-साथ वार्षिक आमसभा के दौरान वर्ष 2020-21 में हुए वित्तीय पत्रक का अवलोकन किया एवं उसे सर्वसम्मति से अनुमोदन किया।
आम सभा में प्रमुख रुप से उपाध्यक्ष हकीम खान, सरपंच राणाराम, पूर्व सरपंच पताराम लेगा, पूर्व सरपंच भगाराम, समिति सदस्य भगाराम, अमराराम, मोटाराम, मांगीलाल गर्ग, मुल्तान सिंह, सेवानिवृत व्यवस्थापक केवलचंद्र शर्मा, सहायक व्यवस्थापक अशोक कुमार शर्मा उपस्थित रहें ।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!