Home बाड़मेर खारा सहकारी समिति में हेमसिंह अध्यक्ष और हरिराम उपाध्यक्ष चुने गए

खारा सहकारी समिति में हेमसिंह अध्यक्ष और हरिराम उपाध्यक्ष चुने गए

Hemsingh elected president and Hariram vice president in Khara Cooperative Society

बाड़मेर । डिजिटल डेस्क I 10 दिसम्बर I जिले की खारा ग्राम सेवा सहकारी समिति (Khara Village Service Cooperative Society) की चुनाव प्रक्रिया के तहत अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष का चुनाव शनिवार को करवाया गया। निर्वाचन अधिकारी एवं व्यवस्थापक के द्वारा सहकारी समिति कार्यालय पर नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ की गई, जिसमें दोपहर तक नामांकन प्रक्रिया जारी रही। समिति सदस्यों की आपसी सहमति से अध्यक्ष पद पर हेमसिंह एवं उपाध्यक्ष पद पर हरिराम के चुने जाने के पश्चात निर्वाचन अधिकारी द्वारा विधिवत रूप से शपथ दिलाई गई। इस दौरान समिति के नवनिर्वाचित अध्यक्ष हेमसिंह एवं उपाध्यक्ष हरिराम एवं गत दिवस चुने गए समिति संचालक बोर्ड के नवनिर्वाचित सदस्य रामकिशन, निहालखां, किशनलाल, जेताराम, काछबदान, अगरसिंह, चेतनराम, बलवीरसिंह, श्रीमति भगवती, श्रीमति संतोश चौधरी, सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे। चुनाव एवं शपथ ग्रहण समारोह के बाद समिति पदाधिकारियों को प्रशस्ति पत्र दिया गया ।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!