Home बाड़मेर दुर्घटना बीमा योजना में 10 लाख रुपये का चेक सौंपा

दुर्घटना बीमा योजना में 10 लाख रुपये का चेक सौंपा

Handed over a check of Rs 10 lakh in accident insurance scheme

बाड़मेर । डिजिटल डेस्क I 12 अप्रैल I केन्द्रीय सहकारी बैंक की धौरीमन्ना शाखा अंतर्गत बामड़ला ग्राम सेवा सहकारी समिति के ऋणी सदस्य पूनमाराम दर्जी के परिवार को सहकार व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा योजना के तहत 10 लाख रुपये का चेक प्रदान किया।
बीसीसीबी शाखा धौरीमन्ना के कार्यवाहक ऋण पर्यवेक्षक भागीरथराम विश्नोई ने बताया कि बामड़ला जीएसएस के काश्तकार पूनमाराम दर्जी की दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी। बैंक द्वारा सभी दस्तावेज तैयार कर संबंधित बीमा कम्पनी को भेजने पर 10 लाख रुपये का क्लेम स्वीकृत होने के उपरांत बुधवार को बीसीसीबी शाखा धौरीमन्ना के प्रबंधक नाराणपुरी गोस्वामी, ऋण पर्यवेक्षक शंकरलाल, भागीरथराम विश्नोई, बैकिंग सहायक देववृत विश्नोई, रामदान, बामड़ला जीएसएस व्यवस्थापक पदमाराम चौधरी ने मृतक काश्तकार की नोमिनी श्रीमती प्रमेश्वरी देवी को क्लेम के तौर पर 10 लाख रुपये का चेक प्रदान किया।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!