Home बाड़मेर आचाराणियों की ढाणी जीएसएस में फतेह मोहम्मद बने अध्यक्ष

आचाराणियों की ढाणी जीएसएस में फतेह मोहम्मद बने अध्यक्ष

बाड़मेर । डिजिटल डेस्क I 10 दिसम्बर I जिले की ग्राम सेवा सहकारी समितियों में अध्यक्ष पद के लिए शनिवार को अंतिम चरण के चुनाव सम्पन्न हुए। जिसमें जिले की ग्राम सेवा सहकारी समिति आचाराणियों की ढाणी के अध्यक्ष पद पर फतेह मोहम्मद निर्वाचित हुए। निर्वाचन अधिकारी सुरेश कुमार ने बताया कि शनिवार को आचाराणियों की ढाणी ग्राम सेवा सहकारी समिति के अध्यक्ष पद पर फतेह मोहम्मद, उपाध्यक्ष पद पर पठान खान चुने गए । वही, इससे पूर्व मनोजकुमार, बिस्मिला, वाएदा, मुखत्यारखां, रोशनखां, सखीखां, खेताराम, मोहनसिंह, सायरखां, बरीदखां संचालक मंडल सदस्य चुने गए थे। इस दौरान समिति व्यवस्थापक सहित किसान सदस्य मौजूद थे।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!