Home बाड़मेर 30 मार्च तक फसली ऋण जमा नहीं करवाने वाले किसान हो जाएंगे अवधिपार

30 मार्च तक फसली ऋण जमा नहीं करवाने वाले किसान हो जाएंगे अवधिपार

File Photo

बाड़मेर । डिजिटल डेस्क | 22 मार्च | केन्द्रीय सहकारी बैंक की रामसर शाखा कार्यक्षेत्र में वित्तीय वर्ष के शुरू होते ही सहकारी समितियों ने सदस्य किसानों से फसली ऋण जमा कराने की अंतिम तिथि 30 मार्च घोषित की है। केन्द्रीय सहकारी बैंक के निर्देश को देखते हुए, रामसर शाखा कार्यक्षेत्र की ग्राम सेवा सहकारी समितियों ने वसूली अभियान शुरू कर दिया है। इस घोषित तिथि से पहले ऋण राशि जमा कराने पर किसानों को ब्याज जमा कराने की आवश्यकता नहीं होगी।
रामसर शाखा के कार्यवाहक ऋण पर्यवेक्षक हरीराम चौधरी एवं समिति व्यवस्थापक सरूपसिंह सोढा, लाखाराम चौधरी, राधेश्यामसिंह राजपुरोहित ने बताया कि रामसर शाखा कार्यक्षेत्र की बबुगुलेरिया, भाचभर, भीडे का पार, चाडी, देरासर, गागरिया, गंगाला, जायडू, खड़ीन, खारा, मापूरी, पांधी का पार,और सेतराऊ सहित अन्य ग्राम सेवा समिति के ऋणी किसान को गत खरीफ सीजन में अल्पकालीन फसली सहकारी ऋण वितरित किया गया था, जिसकी देय तिथि 30 मार्च निर्धारित, से पूर्व ऋण जमा करवाने पर ब्याज नहीं लगेगा एवं निश्चित तिथि के पश्चात किसान अवधिपार (डिफॉल्टर) की श्रेणी में आ जाएंगे । जिससे उन्हें ब्याज सहित ऋण चुकाना होगा ।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!