Home बाड़मेर मौखाब सहकारी समिति के हुए चुनाव : भूपेश कुमार को अध्यक्ष व तुलछाराम को बनाया उपाध्यक्ष

मौखाब सहकारी समिति के हुए चुनाव : भूपेश कुमार को अध्यक्ष व तुलछाराम को बनाया उपाध्यक्ष

बाड़मेर । डिजिटल डेस्क I 4 दिसम्बर I जिले की मौखाब ग्राम सेवा सहकारी समिति (Moukhab Village Service Cooperative Society) पर अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव रविवार को संपन्न हुआ। निर्वाचन अधिकारी राजेश कुमार मीणा (Election Officer Rajesh Kumar Meena) ने बताया कि ग्राम सेवा सहकारी समिति मौखाब में संचालक मंडल सदस्यों में से पदाधिकारियों की चुनावी प्रक्रिया के दौरान अध्यक्ष पद पर भपेश कुमार व उपाध्यक्ष पद पर तुलछाराम को निर्वाचित किया गया । इस मौके पर नागदड़ा समिति व्यवस्थापक श्रवणसिंह राठौड़, समिति व्यवस्थापक चेनाराम चौधरी सहित ग्रामीण मौजूद थे ।

यह चुने गये निर्विरोध सदस्य

संचालक मंडल के चुनाव में श्रीमति रम्भदेवी, दुर्गाराम, मुकेश कुमार, शकुर खां, तुलछाराम, भुपेश कुमार, छगनाराम, मानाराम, रेखाराम, खेताराम, अलाउदीन खां सदस्य के तौर पर निर्विरोध निर्वाचित हुए थे।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!