Home बाड़मेर अल्पकालीन फसली ऋण की अवधि बढ़ाने की मांग

अल्पकालीन फसली ऋण की अवधि बढ़ाने की मांग

बाड़मेर । डिजिटल डेस्क | 21 फरवरी | राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज बाड़मेर जिले के दौरे पर रहें, इस दौरान जिले के किसानों ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर पत्र के जरिए वित्तीय वर्ष 2023-24 के अल्पकालीन खरीफ फसली ऋण का चुकारा करने की अंतिम तिथि बढ़ाने की मांग की है। किसानों की ओर से मुख्यमंत्री को दिए गए पत्र के मुताबिक, इस वर्ष जिले में बरसात की कमी के चलते खरीफ फसलों की पैदावार नहीं हुई है और आपदा विभाग ने जिले की करीब-करीब सभी तहसीले को अकाल ग्रस्त घोषित कर रखा है। वही, जिले के किसानों ने केन्द्रीय सहकारी बैंक के जरिए ग्राम सेवा सहकारी समितियों से गत खरीफ सीजन में फसल बुवाई के लिए अल्पकालीन फसली ऋण ले रखा है। जिसका चुकारा करने के अंतिम तिथि 31 मार्च 2024 निर्धारित है। किसानों ने खरीफ सीजन में लिए गए अल्पकालीन फसली ऋण की तिथि 30 जून 2024 तक या एक साल, जो भी पहले हो, ऋण चुकारा तिथि बढ़ाने की मांग की है।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!