Home बाड़मेर व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा योजना के तहत 10 लाख का चेक किया सुपुर्द

व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा योजना के तहत 10 लाख का चेक किया सुपुर्द

बाड़मेर । डिजिटल डेस्क | 27 अगस्त | जिले की भीमड़ा ग्राम सेवा सहकारी समिति के ऋणी सदस्य पदमाराम मेघवाल की वर्ष 2023 में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी, सहकारी समिति से व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा योजना के तहत प्रीमियम कटा होने के चलते उनकी पत्नी श्रीमति बाबुदेवी को केंद्रीय सहकारी बैंक शाखा बाटाडु के शाखा प्रबंधक मोतीलाल सुथार की ओर से व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा योजना के तहत 10 लाख रुपए का चेक सुपुर्द किया गया । इस दौरान सहायक शाखा प्रबंधक सुशील तिवारी, ऋण पर्यवेक्षक शेराराम भाटिया, भीमड़ा व्यवस्थापक आईदानराम चौधरी, बाटाडु व्यवस्थापक रविंद्र शर्मा, कृष्ण कुमार आदि मौजूद रहें ।

प्रकाश वैष्णव 25 सालों से पत्रकारिता क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं । सर्वप्रथम साप्ताहिक समाचार पत्र जय सत्यपुर से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कर लोक सूचना एवं क्षेत्र का साथी समाचार पत्र में सेवा दी । उसके बाद पिछले कई सालों से मारवाड़ का मित्र हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र का संचालन निरंतर कर रहें हैं ।

error: Content is protected !!