Home बाड़मेर बाड़मेर सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक ने “हरियालो राजस्थान – एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत किया वृक्षारोपण

बाड़मेर सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक ने “हरियालो राजस्थान – एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत किया वृक्षारोपण

सार

बाड़मेर सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक ने “हरियालो राजस्थान – एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत वृक्षारोपण किया। बैंक कर्मियों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेकर आमजन को भी अधिक पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया।

विस्तार 

बाड़मेर।॥ डिजिटल ङेस्क 8 जुलाई ॥राज्य सरकार के ‘हरियालो राजस्थान – एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत बाड़मेर सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक परिसर में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान बैंक अधिकारियों और कार्मिकों ने न केवल पौधे रोपे, बल्कि उनकी सुरक्षा का जिम्मा भी उठाया।​कार्यक्रम में बैंक के वरिष्ठ प्रबंधक जगदीश जागरीवाल ने कहा कि वर्तमान दौर में पर्यावरण का संतुलन बनाए रखना हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने इसे समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बताते हुए कहा कि पेड़-पौधे ही जीवन का आधार हैं शाखा प्रबंधक मोतीलाल ने अभियान की सराहना करते हुए कहा कि ‘एक पेड़ माँ के नाम’ केवल एक पौधा लगाना नहीं है, बल्कि माँ के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का एक सुंदर माध्यम है। यह पहल आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ, सुरक्षित और हरित वातावरण देने का संकल्प भी है।​इस अवसर पर बैंक परिवार ने आमजन से भी आह्वान किया कि वे अपने घरों और सार्वजनिक स्थानों पर अधिक से अधिक पौधे लगाएं। कार्यक्रम के अंत में सभी ने एक सुर में राजस्थान को हरा-भरा और स्वच्छ बनाने के संकल्प को दोहराया। इस मौके पर गौरव पारीक, तगाराम, पदमाराम, रमेश सहित समिति के अन्य कार्मिक मौजूद रहे।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!